बारिश में बहार लाता है Zeenat Aman का ये चुलबुला गाना, 54 साल बाद भी खूब बनती हैं रील्स; लता दीदी ने दी थी आवाज
54 साल पहले रिलीज हुआ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का एक गीत बारिश के मौसम में खूब सुना जाता है। ...और पढ़ें

जीनत अमान का सबसे पॉपुलर गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जीनत अमान (Zeenat Aman) पर कई गाने बने जो सुपरहिट हो गए। 54 साल पहले भी उन पर एक गाना बना था जो बारिश के मौसम में आपकी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। इस गाने को हर जेनरेशन में खूब पसंद किया जाता है। आज भी सुनने वाले गाने की धुन पर झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
इस गीत को आवाज लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने दिया था। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लता दीदी का ये गीत कितना खूबसूरत होगा। गाना न केवल खूबसूरत है बल्कि इसके पीछे एक गजब का किस्सा भी है।
बारिश के मौसम में खूब सुना जाता है गाना
जीनत अमान से पहले यह गीत किसी और अभिनेत्री पर फिल्माया जाने वाला था। मगर वह प्रेग्नेंट हो गईं और इसमें जीनत अमान को लिया गया है। गाना सावन के महीने और बारिश के मौसम में बहार लाता है। गाने में हीरोइन, अपने प्रेमी से शिकायत करती है कि इतनी खूबसूरत बारिश हो रही है, लेकिन हीरो है कि छोटी सी नौकरी पर जाने के लिए बेताब है।
जीनत अमान का सुपरहिट सॉन्ग
म्यूजिक लवर्स समझ ही गए होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं। यह गीत है मनोज कुमार निर्देशित फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) का गाना 'हाय हाय ये मजबूरी' (Haye Haye Yeh Majburi Song)। इस सुपरहिट गाने को जीनत अमान और मनोज कुमार पर फिल्माया गया। गाने में दिखाया गया कि जीनत बारिश में झूम रही हैं और मनोज बारिश से बच रहे हैं।
खबरें और भी
इस अभिनेत्री को मिलने वाला था गाना
इस गाने को जीनत अमान से पहले मौसमी चटर्जी पर फिल्माया जाना था। मगर उस वक्त एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं, इसलिए मनोज कुमार ने उनकी जगह जीनत अमान को कास्ट किया।
लता मंगेशकर ने किया था अमर
इस सुपरहिट गाने के बोल वर्मा मलिक ने लिखे थे और इसकी धुन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार की थी। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में अमर करने वालीं लता मंगेशकर थीं। उन्होंने इसे इतनी खूबसूरती से गाया कि यह आज भी श्रोताओं का फेवरेट सॉन्ग है। 54 साल बाद भी लोग इस गाने पर रील्स बनाते हैं। यह गाना सबसे ज्यादा बारिश के मौसम में सुना जाता है।