यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP में शामिल हुए शेखर सुमन चुनावी मैदान में Kangana Ranaut का करेंगे समर्थन? हीरामंडी एक्टर ने दिया ये जवाब
हीरामंडी वेब सीरीज से फिर से चर्चा में आए अभिनेता शेखर सुमन एक बार फिर से राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने बीते द ...और पढ़ें

HighLights
- चुनावी मैदान में कंगना का समर्थन करेंगे शेखर सुमन?
- कंगना रनौत का साथ देने पर शेखर सुमन ने दी प्रतिक्रिया
- हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं शेखर सुमन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल कई सितारों ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया है। क्वीन कंगना रनौत जहां मंडी से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार अदा कर चुके अभिनेता अरुण गोविल मेरठ से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
इनके अलावा घर-घर में 'अनुपमा' बनकर मशहूर हुईं रूपाली गांगुली भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। इन कलाकारों के अलावा बीते दिन 'हीरामंडी' एक्टर शेखर सुमन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी BJP में शामिल होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।
कंगना रनौत और शेखर सुमन दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं, ऐसे में जब अभिनेता से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो चुनावी मैदान में कंगना रनौत का समर्थन करेंगे, तो इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
शेखर सुमन कंगना रनौत का चुनावी मैदान में देंगे साथ?
कंगना रनौत और शेखर सुमन का कुछ सालों पहले आपसी मनमुटाव हो गया था। शेखर सुमन ने कंगना रनौत पर ये आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे पर काला जादू किया था। ऐसे में दोनों का एक ही पार्टी में शामिल होना कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या 'मंडी' में चुनाव के लिए कैंपेन कर रहीं कंगना को शेखर सुमन का सपोर्ट मिलेगा या नहीं।
खबरें और भी
हाल ही में समाचार एजेंसी IANS ने जब शेखर सुमन से कंगना को सपोर्ट करने के बारे में पूछा तो अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "अगर वो बुलाएंगी तो मैं जरूर जाऊंगा। ये तो मेरा फर्ज भी है और मेरा हक भी है"।
Delhi: "If Kangana Ranaut calls to campaign in her support, I will definitely go," says Shekhar Suman pic.twitter.com/vVldtwDEhP
— IANS (@ians_india) May 7, 2024
शेखर सुमन के बेटे को डेट कर चुकी हैं कंगना रनौत
आपको बता दें कि कंगना रनौत और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने साल 2009 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूअस की शूटिंग के दौरान दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आई थी। हालांकि, दोनों ने कुछ महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपनी राहें अलग कर ली थी।