Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shekhar Suman joins BJP: 'कथनी और करनी में होता है अंतर', भाजपा में शामिल होने के बाद शेखर सुमन ने ऐसा क्यों कहा?

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 07 May 2024 04:29 PM (IST)

    लोकप्रिय अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन (Shekhar Suman) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कल ...और पढ़ें

    शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन। फोटोः एएनआई।
    शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन। फोटोः एएनआई।

    HighLights

    1. शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन।
    2. कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगाः शेखर सुमन

    एएनआई, नई दिल्ली। लोकप्रिय अभिनेता और टीवी होस्ट शेखर सुमन (Shekhar Suman) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा का दामन थामने के बाद शेखर सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विनोद तावड़े, जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।

    कहने और करने में होता है अंतरः शेखर सुमन

    उन्होंने इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कल तक उन्हें यह नहीं पता था कि वह यह कदम उठाएंगे। उन्होंने इस निर्णय के लिए भगवान को धन्यवाद भी दिया।

    कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया। एक व्यक्ति अपने शब्दों पर बहुत निर्भर करता है और एक समय के बाद शब्दों का कोई महत्व नहीं रह जाता हैं, क्योंकि कहने और करने में अंतर होता है।- शेखर सुमन

    पहले लड़ चुके हैं चुनाव

    मालूम हो कि शेखर सुमन का राजनीति में यह पहला कदम नहीं है। इससे पहले सुमन ने साल 2009 में कांग्रेस के बैनर तले पटना साहिब से लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में शेखर सुमन पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि, उनको हार का सामना करना पड़ा था और वह तीसरे नंबर पर रहे। सुमन ने साल 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।  

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, इस एक्टर ने भी ली सदस्यता