Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, इस एक्टर ने भी ली सदस्यता

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 07 May 2024 12:46 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व नेता और प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हुई। वहीं ह ...और पढ़ें

    कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा (Image: ANI)
    कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा (Image: ANI)

    HighLights

    1. भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा
    2. हीरामंडी स्टार एक्टर शेखर समुन भी हुए BJP में शामिल
    3. शेखर समुन ने 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

    एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व नेता और प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हुई। वहीं, हीरामंडी स्टार एक्टर शेखर समुन ने भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। 

    कांग्रेस पर लगाए थे आरोप

    बता दें कि कांग्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाने के एक दिन बाद राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हुई है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर का दौरा करने और तस्वीरें शेयर करने पर उन्हें कांग्रेस ने फटकार लगाई थी। खेड़ा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्खा ने उन्हें शराब ऑफर किया था और नशे की हालत में 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया था। 

    2012 में शेखर समुन ने छोड़ा था कांग्रेस

    वहीं, 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शेखर सुमन के लिए यह राजनीति में दूसरा कार्यकाल होगा।अभिनेता ने 2009 के आम चुनाव में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।

    यह भी पढ़ें: 'मतदान डेटा जारी करने में देरी क्यों?', मल्लिकार्जुन खरगे ने I.N.D.I गठबंधन के नेताओं को लिखा पत्र

    यह भी पढे़ं: 'साथ लड़े तब भी हारे, अलग लड़े तब भी हारेंगे', पीएम मोदी ने किसके लिए कही ये बात?

    खबरें और भी