विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heeramandi: शेखर सुमन ने एक टेक में पूरा किया था 'हीरामंडी' का इंटीमेट सीन, भंसाली ने कही थी ये बात

Published: Fri, 03 May 2024 09:41 PM (IST)

अभिनेता शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन एक साथ संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए ...और पढ़ें

'हीरामंडी' अभिनेता शेखर सुमन (Photo Credit: Instagram)
'हीरामंडी' अभिनेता शेखर सुमन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई एक्ट्रेस दिखाई दी हैं। वहीं, अभिनेता शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन भी इस सीरीज में नवाब का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए हैं।

जब से सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज हुई है, तभी से यह सुर्खियों में बनी हुई है। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक इसकी तारीफ कर रहे हैं। सीरीज में शेखर सुमन का एक इंटिमेसी सीन भी है, जिसके बारे में अब अभिनेता ने बात की है। साथ ही यह भी बताया कि इसे एक ही टेक में शूट कर लिया था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Heeramandi की 'शमा'? आमिर खान की फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, Preity Zinta से है गहरा कनेक्शन

स्क्रिप्ट में नहीं था सीन

शेखर सुमन के उस सीन में देखने को मिला था कि वह नशे में होते हैं और मनीषा कोइराला के किरदार मल्लिका जान के साथ बग्गी में सवारी कर रहे होते हैं। वह इतने नशे में होते हैं 'मल्लिका जान' कहां बैठी हैं ये फिगर आउट नहीं कर पाते और हवा में ही इंटीमेट सीन करने लग जाते हैं।

अब जूम से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि पहले ये सीन स्क्रिप्ट में नहीं था। इसके लिए डायरेक्टर भंसाली ने पहले उनके विचार पूछे थे और उनसे इजाजत मांगी थी। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूरी तैयारी के साथ सेट पर गया था। मैंने सारी लाइन्स याद कर ली थीं, लेकिन जैसे ही सीन शुरू होने वाला था।

उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया और कहा कि मैंने इस सीन को थोड़ा सा अजीब तरह से बदलने का फैसला किया है, क्या तुम इसे करोगे। यह सीन कुछ ऐसा था जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था। यहां तक कि सभी अस‍िस्टेंट डायरेक्टर चौंक गए थे।

एक्टर ने सीन के लिए कहा हां

इसके बाद भंसाली ने कहा कि अगर तुम इसे नहीं करना चाहते, तो भी कोई दिक्कत नहीं है। फिर अभिनेता ने कहा की इस दुनिया में कुछ भी अजीब नहीं है। मैं इसे करूंगा और ये पहले ही टेक में हो गया।

यह भी पढ़ें: पिता शत्रुघ्न की तरह राजनीति में कदम रखेंगी Sonakshi Sinha? 'हीरामंडी' एक्ट्रेस ने कहा- 'फिर वहां भी लोग...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।