यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर दो टूक बोलीं Sonakshi Sinha- आजादी पसंद है लेकिन...
निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi) को लेकर इस वक्त एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonkshi Sinha) का नाम लगातार सुर्खियां ब ...और पढ़ें

HighLights
- वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा
- किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर बोलीं एक्ट्रेस
- 14 साल पहले हिंदी सिनेमा में किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल रही में वेब सीरीज हीरामंडी (Heeramandi)में अपनी कमाल एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया है। निर्देशक संजय लीला भंसाली के इस डेब्यू सीरीज में सोनाक्षी ने फरीदन की भूमिका में अपनी छाप छोड़ी है।
इस बीच सोनाक्षी ने फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने बताया है कि क्यों उनको अपने करियर में ये सब करने की जरूरत नहीं पड़ी।
अपनी शर्तों पर काम करती हैं सोनाक्षी सिन्हा
बतौर एक्ट्रेस बीते 14 साल से सोनाक्षी सिन्हा फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने मूवीज में किसिंग सीन्स और इंटीमेट सीन्स करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया है- मैंने अपने करियर में करीब 35 फिल्में की हैं।

इस दौरान मुझे ये कभी नहीं लगा कि मुझे उनमें किसिंग और इंटीमेट सीन करने की जरूरत पड़ी है और न ही ये मुझे पसंद है। डायरेक्टर से मेरा साफ कहना रहता है, अगर कोई इस तरह के दृश्य हैं, तो मैं इसके लिए सहज नहीं हूं। फिर आप किसी और एक्ट्रेस को कंसीडर कर सकते हैं।

मैं आजादी के साथ काम करना पसंद करती हूं ना कि प्रेशर में। इस तरह से सोनाक्षी ने अपनी राय रखी है। मालूम हो कि अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं।
सलमान खान के मूवी से सोनाक्षी ने किया था डेब्यू
साल 2010 में बतौर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। आलम ये रहा कि सोनाक्षी की पहली मूवी सुपरहिट रही।
खबरें और भी

सिर्फ इतना ही नहीं अब तक एक्ट्रेस दबंग (Dabangg) फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट में दिखाई दे चुकी हैं और तीनों ही सफल रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार राउड़ी राठौर भी सोनाक्षी की हिट मूवीज में शुमार है।
ये भी पढ़ें- 'रज्जो' बनकर फिर सलमान से 'नैनों की दगाबाजी' करेंगी Sonakshi Sinha? दबंग 4 का हिस्सा बनने पर बोल गईं ऐसी बात