विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म से हेमा मालिनी को दिल बैठे थे धर्मेंद्र, 'ड्रीम गर्ल' संग 'ही-मैन' की फिल्मों की लिस्ट है लंबी

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 14 Oct 2023 04:17 PM (IST)

Hema Malini-Dharmendra Movies List हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। यूं तो ...और पढ़ें

इतनी फिल्मों में साथ नजर आई हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी (Photo Credit-Jagran)
इतनी फिल्मों में साथ नजर आई हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. इस फिल्म में पहली बार हेमा ने धर्मेंद्र के साथ किया काम
  2. हेमा और धर्मेंद्र ने दीं कितनी हिट और कितनी फ्लॉप
  3. इस फिल्म से परवान चढ़ा धर्मेंद्र और हेमा का प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम हैं, जो अपनी शानदार अदाकारी के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। अपने दौर में हेमा ने अपनी एक्टिंग और बेबाक खूबसूरती से हर किसी के दिलों को जीता। लेकिन खुद हेमा जिस अभिनेता को दिल दे बैठीं वो कोई और नहीं उनके 'शोले' (Sholay) फिल्म को-स्टार धर्मेंद्र हैं।

इस लेख में हम आपको हेमा मालिनी और धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्मों के बारे में अहम जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि वो कौन-सी फिल्म थी, जिसके बाद ही-मैन ड्रीम गर्ल के प्यार में डूब गए।

इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आए हेमा और धर्मेंद्र 

बतौर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने साल 1969 में आई फिल्म 'वारिस' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। पहली ही फिल्म से हेमा ने साबित कर दिया था, उनमें अदाकारी का हुनर कूट-कूट कर भरा है। धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी की पहली फिल्म के बारे में चर्चा की जाए तो साल 1970 में डायरेक्टर असित सेन की फिल्म 'शराफत' में इन दोनों की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई। आलम ये रहा कि इसके बाद हेमा और धर्मेंद्र की फिल्मों का कारवां आगे बढ़ता ही चला गया।

जानिए कितनी फिल्मों में हेमा और धर्मेंद्र ने किया काम

70 के दशक से लेकर अब तक कई बार हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र की जोड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी है। हिंदी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी होने के आधार पर हेमा और धर्मेंद्र ने करीब 31 फिल्मों में काम किया है, जबकि कैमियो के आधार पर ये संख्या 45 तक है।

खास बात ये है कि 70 से लेकर 80 के दशक के बीच धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने लगभग 28-29 फिल्मों में एक साथ काम किया था। इस दौरान हेमा और धर्मेंद्र के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'शोले' भी 1975 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें- Kismet: बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर जिसने बदली अशोक कुमार की 'किस्मत', 32 साल कायम रहा ये रिकॉर्ड

हेमा और धर्मेंद्र ने दीं कितनी हिट और कितनी फ्लॉप

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 45 फिल्मों में एक साथ काम किया था। आलम ये था कि उस दौर में हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी सबसे फेवरेट मानी जाती थी। हर कोई इन दोनों कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहता था। गौर करें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की हिट और फिल्मों के आंकडे़ की तरफ तो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की 20 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी।

जबकि इन दोनों की 15 फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। हेमा और धर्मेंद्र की हिट फिल्मों के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें शराफत (1970), सीता-गीता (1972), शोले (1975), चरस (1976), ड्रीम गर्ल (1977), बगावत (198) और धर्म और कानून (1984) जैसी कई शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं।

इस फिल्म से परवान चढ़ा धर्मेंद्र और हेमा का प्यार

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी के किस्से काफी चर्चित रहे हैं। पहले से शादीशुदा होने के बावजूद साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ शादी रचाई। लेकिन अगर बात की जाए वो कौन सी फिल्म थी, जिससे धर्मेंद्र और हेमा का प्यार चढ़ा तो वो थी डायरेक्टर रमेश सिप्पी की मूवी 'शोले'।

इस फिल्म के बाद से धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी को लेकर आए दिन खबरें सामने आने लगीं थीं। फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के आधार पर हेमा और धर्मेंद्र के लिए 'शोले' बेहद खास मूवी मानी जाती है।

हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उनके चार बच्चे हैं। जिनके नाम सनी देओल, बॉबी देओल, अजिता और विजेता हैं। इतना ही नहीं हेमा मालिनी से शादी के बाद देओल फैमिली में दो और बेटी का आगमना हुआ।

हेमा की दो बेटियां हैं, जिनके नाम एशा देओल और अहाना देओल हैं। हेमा की बड़ी बेटी एशा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं।

ये भी पढ़ें- National Cinema Day 2023: एशा देओल ने मां हेमा मालिनी संग मनाया नेशनल सिनेमा डे, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।