Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे अंदाजा नहीं था वह इतनी बड़ी हीरोइन...', Hema Malini ने रेखा को बताया 'शरारती', साथ में सीखा था डांस

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:52 AM (IST)

    अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपनी सहेली और अभिनेत्री रेखा (Rekha) के बारे में दिलचस्प यादें शेयर की हैं। ...और पढ़ें

    हेमा मालिनी और रेखा की बॉन्डिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    हेमा मालिनी और रेखा की बॉन्डिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी (Hema Malini) और रेखा (Rekha) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मी वर्ल्ड में उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि रेखा और हेमा फिल्मों में आने के बाद ही सहेली बनी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

    हेमा मालिनी, रेखा को तब से जानती हैं, जब वह बहुत छोटी थीं और फिल्मों में नहीं आई थीं। वह सिर्फ डांस सीख रही थीं। इस डांस ने ही उन्हें मिलवाया। 

    बचपन से रेखा को जानती हैं हेमा

    हेमा मालिनी से इंडियन आइडल में होस्ट आदित्य नारायण ने पूछा कि रेखा और उन्होंने साथ में करीब 8 फिल्में की हैं। रेखा संग काम का एक्सपीरियंस कैसा रहा? तब हेमा ने बताया-

    मैंने रेखा को तब देखा था, जब वह बहुत छोटी थी। मैं चेन्नई में भरतनाट्यम सीख रही थी लेकिन उस वक्त मैंने कुचीपुड़ी भी सीखना शुरू किया था। मैं गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम जी के पास ट्रेनिंग के लिए जाती थी। तब मेरी फिल्म 'सपनों का सौदागर' रिलीज हो चुकी थी लेकिन फिल्मों के साथ-साथ मैं स्टेज परफॉर्मेंस भी करती थी। डांस हमेशा मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा और आज भी है।

    Rekha hema

    बहुत शरारती थीं रेखा

    हेमा मालिनी ने आगे बताया कि रेखा बहुत शरारती हुआ करती थीं। वह डांस क्लास से भाग जाया करती थीं। उन्होंने कहा, "जब मैं डांस क्लास में जाती थी, रेखा भी वहां आती थी। वो तब एक छोटी सी लड़की थीं। गुरु जी हमेशा कहते थे कि यह डांस रिहर्सल से भाग जाती थीं। इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। वो बहुत ही शरारती थी।"

    खबरें और भी

    रेखा के हीरोइन बनने का नहीं था अंदाजा

    हेमा मालिनी ने रेखा संग अपनी एक स्टेज परफॉर्मेंस को भी याद किया जिसमें 'उमराव जान' एक्ट्रेस नारदमुनी बनी थीं। उन्होंने आगे कहा, "नारद मुनी के कॉस्ट्यूम में वह बहुत ही प्यारी लग रही थी और उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी। मुझे उस वक्त बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ सालों बाद वह बॉम्बे आएंगी और हिंदी फिल्मों की इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी।"

    Hema Malini Rekha Movie

    हेमा मालिनी और रेखा ने साथ में पहली फिल्म 'गोरा और काला' की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के सेट पर दोनों ने अपनी पुरानी यादों को फिर से जीया था। दोनों साथ में ही अपनी मांओं का जन्मदिन मनाते थे क्योंकि दोनों का बर्थडे एक ही तारीख (3 जनवरी) को पड़ता था।

    यह भी पढ़ें- Sholay के 'ठाकुर' ने ठुकराई मोहब्बत तो रहीं कुंवारी, जीते जी ना सही लेकिन मौत ने मिला दिया

    यह भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में Hema Malini से छीनी गई थी फिल्म, 10 दिन की शूटिंग के बाद 'ड्रीम गर्ल' को किया गया था बाहर