Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rekha को सुंदर नहीं मानता था 70s का ये सुपरस्टार, फोटोशूट करने से कर दिया था मना

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 12:12 PM (IST)

    क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने ब्यूटी क्वीन रेखा के साथ फोटोशूट करवाने से इनकार कर दिया था? जानिए इसके पीछे का किस्सा... ...और पढ़ें

    सुपरस्टार ने रेखा संग फोटोशूट कराने से किया था इनकार। फोटो क्रेडिट- एक्स

    सुपरस्टार ने रेखा संग फोटोशूट कराने से किया था इनकार। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस कही जाने वालीं रेखा (Rekha) ने पिछले 60 दशक से सिनेमा पर राज कर रही हैं। वह अपनी खूबसूरती से 71 साल की उम्र में भी अच्छी-अच्छी हीरोइनों पर भारी पड़ जाती हैं।

    कभी वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं और उनकी अदाओं का हर कोई कायल था, यहां तक कि हीरो भी उनकी खूबसूरती पर मिटते थे। हालांकि, क्या आपको पता है कि ब्यूटी क्वीन कही जाने वालीं रेखा को कभी 70s का सुपरस्टार सुंदर नहीं मानता था।

    रेखा को सुंदर नहीं मानता था स्टार

    इस सुपरस्टार ने तो रेखा के साथ फोटोशूट कराने से भी इनकार कर दिया था। उस वक्त सुपरस्टार की पत्नी ही थीं, जिन्होंने सुपरस्टार को राजी कराया। यह सुपरस्टार हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान (Sanjay Khan)। हाल ही में संजय खान की बेटी फराह खान ने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

    Rekha and sanjay khan

    Rekha and Sanjay Khan in Haseenon Ka Devta- X

    रेखा संग फोटोशूट नहीं करना चाहता था एक्टर

    फराह खान ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में खुलासा किया कि उनकी मां के निधन के बाद रेखा उनसे मिलने उनके घर आई थीं। तब उन्होंने बताया था कि संजय खान ने उन्हें अपनी फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था। फराह ने बताया-

    खबरें और भी

    रेखा ने कहा, 'जब मैं पहली बार आई थी, तो मैं काफी मोटी थी और ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं लगती थी, इसलिए तुम्हारे पिता (संजय खान) मेरे साथ फोटोशूट नहीं करना चाहते थे। तुम्हारी मां जरीन बार-बार कहती थीं, 'इस लड़की को देखो, इसकी खूबसूरत आंखें और प्यारे होंठ देखो, प्लीज इसके साथ फोटोशूट करो।'

    तब तुम्हारे पिता ने बिना मन से मेरे साथ फोटोशूट करने के लिए हां कहा और जब तस्वीरें आईं तो उन्होंने कहा, 'ठीक है, यह अच्छी लग रही है। हम फिल्म करेंगे।' इस तरह मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई।'

    बता दें कि रेखा और संजय खान ने साथ में 'हसीनों का देवता' मूवी में काम किया था। इस फिल्म में बिंदु और हेलन भी थीं।

    यह भी पढ़ें- बिना इजाजत Rekha को हीरो ने किया था Kiss, सालों बाद विवाद पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी; कहा- 'पिता को मंजूरी...'

    यह भी पढ़ें- Rekha की वो फिल्म जिसमें 'मगरमच्छ' ने लूट ली थी पूरी लाइमलाइट, 38 साल पहले आई थ्रिलर का क्लाईमैक्स था दमदार