Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Raj Babbar के प्यार में दीवानी थीं Rekha, नंगे पांव किया था पीछा? अफेयर की अफवाहों पर आर्य का रिएक्शन

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:27 PM (IST)

    एक्टर आर्य बब्बर (Arya Babbar) ने अपने पिता राज बब्बर और एक्ट्रेस रेखा के बीच अफेयर की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

    राज बब्बर-रेखा के अफेयर पर आर्य बब्बर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    राज बब्बर-रेखा के अफेयर पर आर्य बब्बर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में रेखा (Rekha) और राज बब्बर (Raj Babbar) के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। ऐसा भी कहा जाता है कि रेखा, राज के प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि वह एक्टर के पीछे-पीछे नंगे पांव दौड़ गई थीं।

    दरअसल, 80 के दशक में स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर का सहारा रेखा बनी थीं। दोनों के बीच कुछ समय तक रिश्ता भी था। ऐसी भी अफवाहें हैं कि एक बार रेखा, राज के पीछे दौड़ रही थीं। अब इन अफवाहों पर राज के बेटे आर्य बब्बर (Arya Babbar) ने रिएक्शन दिया है। 

    राज के पीछे दौड़ी थीं रेखा

    विक्की लालवानी के साथ बातचीत में जब आर्य बब्बर से राज और रेखा के लिंक-अप की अफवाहों के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि एक रोज रेखा को राज के पीछे-पीछे दौड़ते हुए देखा गया था। आर्य ने मजाकिया अंदाज में इन अफवाहों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा-

    आपका सवाल जो है वो बता रहा है कि पापा और रेखा जी के बीच एक दौड़ हुई थी। इससे क्या साबित होता है? यही कि वे दोनों फिट थे। 

    रेखा से अट्रैक्टेड थे राज?

    जब आर्य से पूछा गया कि राज बब्बर, रेखा से अट्रैक्ट हो गए थे। इस बारे में एक्टर ने कहा, "इतनी खूबसूरत महिला हैं। कौन अट्रैक्ट नहीं होगा। क्या आप अट्रैक्टेड फील नहीं करोगे। मैं भी आकर्षित हो जाता। अगर वह आकर्षित हुए तो हुए। वह इंसान हैं। उसमें क्या गलत है?"

    यह भी पढ़ें- 'जब तुम्हें पैसे चाहिए थे तब...', छोटे भाई प्रतीक पर फूटा Arya Babbar का गुस्सा; नहीं सहन हुई पिता की बेइज्जती

    खबरें और भी

    Raj Babbar and Rekha

    राज बब्बर और रेखा की फिल्में

    80 के दशक में रेखा और राज बब्बर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों ने साथ में 'अगर तुम न होते', 'संसार' और 'इंसाफ की आवाज' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया था। इन फिल्मों में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखी गई थी। इसी बीच उनके अफेयर की अफवाहें भी उड़ी थीं। 

    यह भी पढ़ें- ऐसा नहीं होना चाहिए...Raj Babbar- स्मिता पाटिल के अफेयर पर आर्य का छलका दर्द, बताया प्रतीक संग कैसा है रिश्ता?