बिना इजाजत Rekha को हीरो ने किया था Kiss, सालों बाद विवाद पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी; कहा- 'पिता को मंजूरी...'
70 के दशक में रेखा और बिस्वजीत चटर्जी के विवादित किसिंग सीन (Rekha Kissing Scene) पर काफी बवाल मचा था। अब सालों बाद बेटी ने चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें

रेखा का विवादित किसिंग सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
बिना इजाजत रेखा संग हीरो ने किया था किसिंग सीन
मिनटों के किसिंग सीन के बाद इमोशनल हो गई थीं रेखा
हीरो की बेटी ने सालों बाद विवादित सीन पर किया रिएक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रेखा (Rekha) सिर्फ 15 साल की थीं, जब उन्होंने 18 साल बड़े अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी के साथ फिल्म 'अनजाना सफर' (बाद में बदला हुआ नाम 'दो शिकारी') में काम किया था।
यह फिल्म दशकों तक अटकी रही और सबसे ज्यादा सुर्खियां फिल्म में किसिंग सीन को लेकर बटोरी थी। यासिर उस्मान की बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के मुताबिक, फिल्म के लिए मिनटों तक एक किसिंग सीन फिल्माया गया था, जिसके लिए रेखा की इजाजत नहीं ली गई थी।
कहा जाता है कि डायरेक्टर कुलजीत पाल को रेखा का शॉकिंग वाला रिएक्शन चाहिए था, इसलिए उन्होंने किसिंग सीन के बारे में नहीं बताया था। 15 की उम्र में इस तरह के सीन से वह काफी आहत हो गई थीं और कहते हैं कि उनके आंखों में आंसू भी आ गए थे।
बिस्वजीत के विवादित किसिंग सीन पर बोलीं बेटी
अब सालों बाद बिस्वजीत चटर्जी की बेटी और एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी ने एक हालिया इंटरव्यू में पिता के रेखा संग विवादित किसिंग सीन पर बात की है। उन्होंने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा-
कुछ डायरेक्टर ऐसे थे जो एक एक्टर को सीन के बारे में बताते थे लेकिन दूसरे व्यक्ति को पूरी जानकारी नहीं देते थे क्योंकि वे कैमरे पर एक खास प्रतिक्रिया चाहते थे। मुझे लगता है कि अगर ऐसी कोई घटना हुई, जिसमें कोई पूरी यूनिट के सामने कई मिनट तक किसी दूसरे व्यक्ति को किस कर रहा था, तो यह डायरेक्टर की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता था। शायद डायरेक्टर ने कहा होगा, 'मुझे यही शॉट चाहिए।' उन दिनों, ऑन-स्क्रीन किसिंग न तो आम थी और न ही इसे ज्यादा स्वीकार किया जाता था।
खबरें और भी
Rekha and Biswajit Chatterjee- X
पल्लवी ने आगे कहा, "वह तब बहुत छोटी थीं। अगर आपके साथ बिना किसी चेतावनी के ऐसा कुछ होता है तो आप क्या कर सकते हैं? जब आप युवा होते हैं और कुछ गलत हो रहा होता है, तो अक्सर आप आवाज उठाने में भी असहज महसूस करते हैं। वह समय बहुत अलग था। अगर कोई बहुत बड़ा स्टार ऐसा कुछ कर रहा होता तो आप असल में क्या कर सकते थे?"
यह भी पढ़ें- Rekha की वो फिल्म जिसमें 'मगरमच्छ' ने लूट ली थी पूरी लाइमलाइट, 38 साल पहले आई थ्रिलर का क्लाईमैक्स था दमदार
किसिंग सीन से आहत हुई थीं रेखा
पल्लवी चटर्जी ने बताया कि रेखा का उनके परिवार के साथ अच्छा बॉन्ड था। वह उनके घर भी आया करती थीं। इसलिए उन्हें इस घटना से और भी दुख हुआ था। उन्होंने कहा, "शायद उनके लिए यह और भी ज्यादा दर्दनाक था क्योंकि पारिवारिक संबंध थे। आप किसी को अपने परिवार का ही हिस्सा मानते हैं और फिर ऐसा कुछ हो जाता है। मेरे पिता को रेखा की मंजूरी लेनी चाहिए थी।" हालांकि, पल्लवी ने यह भी कहा कि वह नहीं मानती हैं कि इसमें सिर्फ उनके पिता की गलती थी।
पिता के बचाव में बोलीं एक्ट्रेस
अपने पिता का बचाव करते हुए पल्लवी चटर्जी ने कहा, "मेरे पिता ने अपने करियर में कई महिलाओं के साथ काम किया और कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। वह हमेशा महिलाओं का बहुत सम्मान करते थे। अगर कोई महिला कमरे में आती थी, तो वह उनका स्वागत करने के लिए खड़े हो जाते थे। मुझे नहीं लगता कि जो हुआ, उसमें शामिल थे। मुझे लगता है कि किसी ने उनसे जरूर कहा होगा, 'ऐसा कीजिए, मुझे इस तरह के फुटेज की जरूरत है।' वरना ऐसी कई सफल फिल्में बनी हैं जिनमें कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ।"