जाते-जाते Hema Malini से क्या कह गए थे धर्मेंद्र? सौतेले बेटे सनी और बॉबी को लेकर बोलीं 'ड्रीम गर्ल'
अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर खुलकर चर्चा की है। ...और पढ़ें
-1783479597719_m.webp)
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
नवंबर 2025 में हुआ था धर्मेंद्र का निधन
पति की आखिरी इच्छा पर बोलीं हेमा मालिनी
सनी और बॉबी देओल को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल नवंबर के महीने में हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया था। 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा दिया था। धर्मेंद्र की मौत का सबसे अधिक गहरा सदमा उनकी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी को पहुंचा।
अब हेमा ने अपने पति के देहांत के 8 महीनों बाद उनकी आखिरी इच्छा का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने अपने सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्तों पर भी चर्चा की है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने क्या कहा है-
धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा पर बोलीं हेमा
धर्मेंद्र से हुई अंतिम बातचीत को लेकर हेमा मालिनी ने हाल ही में खुलकर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा है- उन्होंने कहा था कि परिवार के साथ रहो। हमेशा साथ रहो। चाहे जितना भी काम हो, सबसे पहली प्राथमिकता परिवार को ही देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 45 सालों से मोहब्बत का पाठ पढ़ा रहा हेमा मालिनी का ये गाना, Lata Mangeshkar ने गाकर किया अमर
-1783480122044.jpg)
जब पिछले साल हिंदी सिनेमा के ही-मैन अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटों अभिनेता सनी-बाबी और उनकी दूसरी पत्नी, अभिनेत्री हेमा मालिनी के बीच मनमुटाव की खबरें सामन आई थी। अब हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल और बॉबी देलोल संग रिश्ते पर भी चर्चा की है।
खबरें और भी

इन खबरों को तब और हवा मिली, जब हेमा ने धर्मेंद्र के लिए अलग प्रार्थना सभा रखी। हालांकि, बाद में हेमा ने उन खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा- सनी और बाबी दोनों कमाल के और बहुत अच्छे लड़के हैं। हम सभी हमेशा साथ हैं। हम इस बात की पब्लिसिटी नहीं करते हैं। हमारा आपस में, अंदर से बहुत अच्छा जुड़ाव है। हम बहुत खुशहाल परिवार हैं।
क्या हेमा लेती थीं सबसे ज्यादा फीस
मालूम हो कि हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस में से एक हैं। उनको लेकर इंडस्ट्री में ये चर्चा काफी होती है को वह अपने दौर में सबसे अधिक फीस वसूलने वालीं अदाकारा रही हैं। इस मामले पर हेमा ने बताया है- ऐसा कुछ भी नहीं था। मुझे तो छोटी सी रकम मिलती थी। बता दें कि सीता और गीता, शोले और ड्रीम गर्ल जैसी कई मूवीज के लिए हेमा को जाना जाता है।