विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बहुत दर्द में...' Hina Khan की हुई सर्जरी, अस्पताल से तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया कैसा है हाल

Published: Wed, 17 Jul 2024 10:49 AM (IST)

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हिना अस्पताल से भी ...और पढ़ें

हिना खान ने शेयर किया नया पोस्ट
हिना खान ने शेयर किया नया पोस्ट

HighLights

  1. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना को मिली पॉपुलैरिटी
  2. ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान
  3. हिना खान ने शेयर किया भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिना खान टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में पॉपुलर हुईं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वो स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं।

लगातार दर्द में हैं हिना

इसके बाद से लगातार वो अपने फैंस के साथ हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। अपने बाल कटवाने से लेकर पहले कीमो सेशन तक और फिर उसके बाद वापस शूट पर लौटने की हिना ने सब जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। दरअसल कीमो शुरू होने के बाद एक्ट्रेस लगातार भयंकर दर्द में हैं और वो फैंस से दुआ करने के लिए कह रही हैं।

सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया हाल

हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस के साथ अपनी पीड़ा शेयर करते हुए लिखा, 'हां, लगातार… हर एक सेकंड। वह व्यक्ति मुस्कुरा रहा है? लेकिन वो अभी भी दर्द में है। वह व्यक्ति इसके बारे में बात नहीं करता? लेकिन वो अभी भी वो दर्द में है। वो शख्स कहता है ‘मैं ठीक हूं. लेकिन तब भी वो दर्द में होता है।’

यह भी पढ़ें: कीमोथेरेपी के बाद नकली बाल लगाकर शूटिंग पर लौटीं Hina Khan, टेप से छिपाए निशान, कहा- शो मस्ट गो ऑन

इसके अलावा हिना ने एक और स्टोरी शेयर की है। इस तस्वीर में हिना खान अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा - 'बस एक और दिन दुआ करिए।'

काम पर लौटीं हिना

हिना लगातार अपडेट शेयर करके अपने जैसे कई लोगों को मोटिवेट कर रही हैं। वहीं कई सेलेब्स भी उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं और लगातार उन्हें दुआ दे रहे हैं। इससे पहले हिना ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि वो काम पर वापस लौट गई हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें वह मेकअप रूम में नजर आ रही हैं और उन्होंने विग लगाई हुई है। वहीं कीमोथेरेपी के बाद उनके शरीर पर पड़े निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। हिना के मेकअप आर्टिस्ट उसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह हिम्मत नहीं हारेंगी।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस हाउस में आते ही Adnaan Shaikh ने खोल दिया ये राज, गुस्साए 'बिग बॉस' ने एक ही दिन में कर दिया शो से बाहर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।