यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिग बॉस हाउस में आते ही Adnaan Shaikh ने खोल दिया ये राज, गुस्साए 'बिग बॉस' ने एक ही दिन में कर दिया शो से बाहर!
बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) की एंट्री हो चुकी है। वह शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। अदनान पॉपुलर यूट्यूबर हैं। वह ...और पढ़ें

HighLights
- अदनान शेख हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' की वाइल्ड कार्ड एंट्री
- 'टीम 07' का हिस्सा हैं अदनान शेख
- बिग बॉस ने सुनाया अदनान को बेघर होने का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हाल ही में पॉपुलर यूट्यूबर अदनान शेख की एंट्री हुई। उन्होंने आते ही लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) का भंडाफोड़ किया। होस्ट अनिल कपूर के सामने उन्होंने काफी कुछ कहा, जिसे देखने के बाद लोगों ने संभावना जताई कि अब शो में दुश्मनी का अलग ही लेवल देखने को मिलेगा।
अदनान को मिला घर से बाहर जाने का आदेश
लवकेश कटारिया और अदनान शेख (Adnaan Shaikh) एक दूसरे को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के पहले से जानते हैं। शो में आते ही उन्होंने लवकेश कटारिया को जबरदस्त रोस्ट किया। अदनान को घर में आता देख विशाल पांडे (Vishal Pandey) की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह दोनों अच्छे दोस्त बताए जाते हैं। हालांकि, अब लगता है कि विशाल घर के अंदर अपने इस दोस्त को जल्द ही खोने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें घर से बाहर जाने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: घर में Adnaan Shaikh को देखते ही बौखलाए लव कटारिया, विशाल संग दोस्ती बिगाड़ देगी जमा-जमाया खेल!
इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स के मालिक अदनान शेख से शुरुआती दिनों में ही एक दिन एक गलती हो गई। उन्होंने लवकेश कटारिया और विशाल पांडे को एक ऐसी बात बताई, जिसके बाद गुस्साए बिग बॉस ने सभी को बुलाया और अदनान के बाहर होने का फैसला सुनाया।
अदनान ने तोड़ा ये नियम
अदनान घरवालों को बाहर की जानकारी दे रहे थे। वह कई बातें कर रहे थे, जिसमें ये भी बताया कि इंडिया इस बार वर्ल्ड कप जीत गई या हार गई। बिग बॉस को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने सभी को गार्डन एरिया में बुलाया। अदनान के हाथ में न्यूजपेपर थमाया गया।
खबरें और भी
बिग बॉस ने कहा कि जब अदनान को बाहर की जानकारी ही देनी है, तो फिर उनकी क्या जरूरत है। उनकी जगह न्यूजपेपर को रख सकते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि अदनान तुरंत घर से बाहर आ जाएं।