Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024 celebrities Kids: अकाय कोहली से राबिया तक, इन सितारों के बच्चे मनाएंगे अपनी पहली होली

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 06:18 PM (IST)

    Holi 2024 हर साल की तरह एक-दूसरे को रंगों में रंगने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। होली आने में अभी कुछ दिन बाकी है ऐसे में हर जगह लोगों पर इसका खु ...और पढ़ें

    इन सितारों के बच्चे मनाएंगे अपनी पहली होली/ Photo- Dainik Jagran Graphics
    इन सितारों के बच्चे मनाएंगे अपनी पहली होली/ Photo- Dainik Jagran Graphics

    HighLights

    1. 2024 में इन सितारों के बच्चे मनाएंगे पहली होली
    2. होली के रंग में रंगने को तैयार हैं ये नन्हे बच्चे
    3. अकाय से लेकर वायु तक हैं लिस्ट में शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होली को अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन अभी से लोगों में इस फेस्टिवल को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने तो वो होली कैसे सेलिब्रेट करेंगे, इसे लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बॉलीवुड में भी ये त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

    जावेद अख्तर से लेकर शिल्पा शेट्टी और कटरीना कैफ जैसे कई सितारे होली के रंग में रंगे नजर आते हैं। इस साल कई सितारों के लिए होली बेहद ही शानदार होने वाली है।

    बीते साल 2023 और 2024 में बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई स्टार्स ने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। अकाय से लेकर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के ये छह न्यू बॉर्न बेबी अपने माता पिता संग पहली होली सेलिब्रेट करने वाले हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट-

    अकाय कोहली

    माता-पिता संग पहली होली सेलिब्रेट करने वाले बच्चों की लिस्ट में पहला नाम अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली के बेटे अकाय का है, जिनका जन्म 15 फरवरी को लंदन में हुआ था। फिलहाल अनुष्का शर्मा लंदन में हैं और विराट कोहली को IPL की वजह से इंडिया लौटना पड़ा है।

    यह भी पढ़ें: 'किंग इज बैक...' बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन से भारत लौटे Virat Kohli, फैंस ने पूछा- कहां हैं अनुष्का शर्मा?

    अब विराट कोहली (Virat Kohli) ब्रेक लेकर अपने परिवार संग होली खेलने के लिए लंदन रवाना होंगे या फिर मम्मी अनुष्का संग और बड़ी बहन वामिका संग अकाय होली मनाएंगे, ये तो होली आने पर ही पता चलेगा।

    राबिया रमा अहमद

    अनुष्का शर्मा के अलावा स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की बेटी 'राबिया रमा अहमद' भी मम्मी-पापा संग अपनी पहली होली का आनंद उठाने वाली हैं। बीते साल मार्च में 'प्रेम रतन धन पायों' एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की थी। स्वरा भास्कर के घर शादी के सात महीने बात यानी कि 25 सितंबर को किलकारियां गूंजी थी।

    खबरें और भी

    को फिनिक्स डोलन

    साउथ और हिंदी फिल्मों में अपने कदम जमाने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी अपने बेटे संग पहली होली धूमधाम से मनाने वाली हैं। उन्होंने बीते साल 1 अगस्त 2023 में बेटे KOA PHOENIX DOLAN का स्वागत किया था। इलियाना ने शादी से पहले ही अपने नवजात बच्चे को जन्म दिया था। आपको बता दें इलियाना पिछले काफी समय से कटरीना कैफ के कजिन ब्रदर मिकेल डोलन को डेट कर रही हैं।

    जीहान दरबार

    गौहर खान और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। इस कपल ने 10 मई 2023 को अपनी पहली संतान का स्वागत किया था। गौहर खान भी आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बेटे संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके बेटे संग ये पहली होली बेहद ही खास होने वाली है।

    वायु सेठ

    बीते साल अजय देवगन भी नाना बने। 'दृश्यम' में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता ने 19 जुलाई 2023 को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था, जिनका नाम उन्होंने 'वायु' रखा था। आपको बता दें कि वत्सल सेठ और इशिता दत्ता अजय देवगन की फैमिली के काफी करीब हैं।

    वह दिवाली से लेकर हर फेस्टिवल उनके परिवार संग ही सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में इशिता दत्ता-वत्सल सेठ के लाडले पहली होली सिर्फ मम्मी-पापा संग ही नहीं, बल्कि काजोल और अजय देवगन संग भी मनाते हुए नजर आ सकते हैं।

    एरिक

    अर्जुन रामपाल और गेब्रिएला की ये होली बेहद शानदार और धूम धड़ाके वाली होने वाली है। क्योंकि वह अपनी दोनों बेटियों माहिका और मायरा के साथ-साथ अपने बेबी ब्वॉय एरिक के साथ पहली होली मनाने वाले हैं, जिनका स्वागत उन्होंने साल 2023 में किया था।

    कलिन कारा

    साउथ सुपरस्टार राम चरण ने हाल ही में अपनी बेटी संग बीच पर सेलिब्रेट करते हुए एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। राम चरण और उपासना कामिनेनी ने 20 जून 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

    जब ये कपल अस्पताल से निकला था, तो उनके फैंस ने बाहर फूलों की बारिश की थी। अब हाल ही में राम चरण और उपासना अपनी बेती संग पहली होली के रंग में रंगने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Charan और Upasana Kamineni ने 9 महीने की क्लिन कारा को दिखाया समंदर का खूबसूरत नजारा, वीडियो हुआ वायरल