Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: बॉलीवुड के इन सितारों की शादी के बाद होगी पहली होली, जमकर एक-दूजे पर बरसाएंगे रंग

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 08:10 PM (IST)

    25 मार्च को देशभर में होली (Holi 2024) मनाई जाएगी। आम जनता से लेकर फिल्मों और टीवी स्टार्स होली का त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री मे ...और पढ़ें

    शादी के बाद सितारों की पहली होली (Photo Instagram)
    शादी के बाद सितारों की पहली होली (Photo Instagram)

    HighLights

    1. बॉलीवुड में होगी धूमधाम वाली होली
    2. शादी के बाद ये सितारें खलेंगे पहली होगी
    3. एक-दूजे को लगाएंगे प्यार का गुलाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  24 और 25 मार्च को देशभर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2024) मनाया जाएगा। पहले दिन पहले दिन छोटी होली जिसमे होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों की होली होगी। होली के त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल होली को मनाने के लिए लोग उत्साहित हैं।

    आम जनता से लेकर फिल्मों और टीवी के सितारों तक इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड का भी होली के इस त्योहार से बड़ा गहरा नाता है। फिल्म इंडस्ट्री में इस साल कई सितारें ऐसे भी हैं, जो अपने पार्टनर के साथ पहली होली खेलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन स्टार्स कपल शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- इन सितारों के घर जमकर होता था होली का हुड़दंग, रंगों के साथ मस्ती में डूबे रहते थे बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली होली अपने पति के साथ मनाएंगी।

    लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा

    लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की भी ये पहली होली होगी। इस कपल ने पिछले साल 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं। 

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को सात वचन लिए थे। दोनों ने गोवा में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल की ये पहली होली होगी।

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इसी महीने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। 20 मार्च को ये कपल मुंबई लौट आया है। जहां ये शादी के बाद पहली होली मनाएंगे। 

    खबरें और भी

    आइरा खान और नुपुर शिखारे

    आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को नुपूर शिखारे से शादी की थी। इस साल ये दोनों की शादी के बाद पहली होली होगी। 

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा

    दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की शादी पिछले महीने हुई थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में होली मनाएंगे।

    सुरभि चंदना और करण शर्मा

    सुरभि चंदना और करण शर्मा ने 2 मार्च को फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया था। इस साल ये दोनों अपनी पहली होली मनाएंगे।

    सोनारिका भदौरिया और विकास

    सोनारिका भदौरिया और विकास पारासर 19 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इस साल ये दोनों की शादी के बाद पहली होली होगी। 

    यह भी पढ़ें- Holi के सीन के बाद इन फिल्मों के क्लाईमैक्स में आया ट्विस्ट, रंग में फैल गया था भंग, चेक करें लिस्ट