यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paris Hilton का 'भारतीय नारी' अवतार देख दंग हुए फैंस, कहा- खूबसूरत, देखें वीडियो
Paris Hilton Indian Look Video पेरिस हिल्टन इन दिनों भारत में है। वह अपनी कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट को प्रमोट करने भारत आई हुई है। अब उन्होंने इंडियन ट्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Paris Hilton Indian Look Video: पेरिस हिल्टन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्हें इंडियन ट्रेडिशनल पहने देखा जा सकता है। वह अलग-अलग रंग की चनिया चोली पहने नजर आ रही है। उन्होंने एक मिरर सेल्फी वीडियो शूट किया है। इसमें वह अलग-अलग अंदाज में पोज करती हुईं नजर आ रही है।
पेरिस हिल्टन ने लिखा है, 'मुझे इस लुक से प्यार है'
वीडियो शेयर करते हुए पेरिस हिल्टन ने लिखा है, 'जब भी मैं ट्रेवल करती हूं। मुझे स्थानीय डिजाइनर को प्रमोट करना पसंद आता है। मुझे इस लुक से प्यार है। इसे शुभिका ने डिजाइन किया है। वहीं स्टाइल मार्ता का है। आज मेरे पेरिस हिल्टन फ्रेगरेंस के लांच पर मैं कौन सा ड्रेस पहनूं?' पेरिस हिल्टन इंडियन वियर में काफी खूबसूरत लग रही है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Kantara फिल्म की सफलता से उत्साहित कर्नाटक सरकार ने की देव नृत्य करने वालों को भत्ता देने की घोषणा
पेरिस हिल्टन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
पेरिस हिल्टन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे 2 घंटे में 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 900 कमेंट्स किए गए है। कई लोगों ने वीडियो पर ब्यूटीफुल, क्वीन, लास्ट वाला अच्छा है, आप इस प्रकार की आउटफिट के लिए परफेक्ट हो जैसे कमेंट्स किए गए है। पेरिस हिल्टन का अंदाज फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती है। इसके चलते फैशन इंडस्ट्री में भी वह एक जाना-माना नाम है।
पेरिस हिल्टन दो दिवसीय दौरे पर भारत आई हुई है
पेरिस हिल्टन बुधवार को मुंबई पहुंची है। उन्होंने इस अवसर पर पपराजी के अलावा फैंस के साथ फोटो भी क्लिक की थी। वह दो दिन के भारत दौरे पर है। पेरिस हिल्टन ने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई सिंगल में भी काम कर चुकी है। वहीं उन्होंने अपने नाम के ब्रांड के कई प्रोडक्ट भी लांच कर रखे है। जिनका प्रमोशन वह समय-समय पर करती रहती है।