Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'श्री राम' और 'माता सीता' झलक दिखला जा 10 में बतौर अतिथि आएंगे नजर, देखें वायरल वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 06:54 PM (IST)

    Jhalak Dikhhla Jaa 10 झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिवाली स्पेशल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया नजर आने वाले है। दोनों राम ...और पढ़ें

    Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
    Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 का नया प्रोमो जारी किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 में बतौर गेस्ट अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया नजर आएंगे। दोनों ने रामायण में माता सीता और प्रभु श्री राम की भूमिका निभाई थी। दोनों दिवाली स्पेशल के कार्यक्रम में नजर आने वाले है। झलक दिखला जा 10 के दिवाली स्पेशल में टेलीविजन की लोकप्रिय राम और सीता की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। इससे जुड़ा नया प्रोमो जारी किया गया है।

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने रामायण में राम और सीता की भूमिका निभाई थी

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने रामायण धारावाहिक में राम और सीता की भूमिका निभाई थी। यह 1980 के दशक में टीवी पर प्रसारित हुआ था। इसका निर्देशन रामानंद सागर ने किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Ram Setu Song Jai Shree Ram Released: राम सेतु का गाना जय श्री राम हुआ रिलीज, जमकर वायरल हुआ वीडियो

    दीपिका चिखलिया रामायण का एक संवाद कहकर भी सुनाती है

    अब कलर्स टीवी ने शो से जुड़ा नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दोनों को साथ में आते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दीपिका चिखलिया रामायण का एक संवाद कहकर भी सुनाती है। वहीं एक कंटेस्टेंट ने धमाकेदार परफॉरमेंस भी दी है। चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'दिवाली का आप यह खास एपिसोड मिस नहीं कर सकते।'

    यह भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani: यो यो हनी सिंह मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को कर रहे है डेट?

    अरुण गोविल अभिनीत रामायण धारावाहिक काफी पसंद किया गया था

    हाल ही में अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक महिला एयरपोर्ट पर उनके पैर छुते नजर आ रही थी। अरुण गोविल अभिनीत रामायण धारावाहिक काफी पसंद किया गया था। यह अपने दौर में काफी फेमस हुआ था। यह आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसे कई बार टीवी पर प्रसारित किया गया है। झलक दिखला जा 10 को फैंस काफी पसंद कर रहे है। यह शो लंबे समय में बाद टीवी पर वापिस आया है। इसमें कई कलाकार अहम भूमिका निभाते है। झलक दिखला जा शो को कई कलाकार जज करते है। वहीं कई कलाकार इसमें दमदार परफॉरमेंस भी देते है।

    खबरें और भी