Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani: यो यो हनी सिंह मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को कर रहे है डेट?

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 03:59 PM (IST)

    Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani यो यो हनी सिंह और टीना थडानी की डेटिंग की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं क ...और पढ़ें

    Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani: यो यो हनी सिंह का गाना हाल ही में रिलीज हुआ है।
    Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani: यो यो हनी सिंह का गाना हाल ही में रिलीज हुआ है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Yo Yo Honey Singh Dating Tina Thadani: गायक और संगीतकार यो यो हनी सिंह का नाम मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी के साथ जुड़ा है। खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। रेडिट पर दोनों से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई है। 

    हनी सिंह तस्वीर में एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे

    हनी सिंह ने इसके पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे। हालांकि फोटो में लड़की का चेहरा नजर नही आ रहा था। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा था कि हनी सिंह किसी को डेट कर रहे है। हनी सिंह ने महिला का नाम नहीं उजागर किया था। हालांकि कई इंटरनेट यूजर्स को लगता है कि वह गुमनाम लड़की कोई और नहीं फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल टीना थडानी है।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Photos: 'दो पंजाबी' शहनाज गिल और विकी कौशल आए साथ नजर, कहा- हुन बनी ना गल, वायरल हुईं तस्वीरें

    हनी सिंह का हाल ही में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है

    हनी सिंह का हाल ही में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है। खबरों के अनुसार हनी सिंह ने अपनी पत्नी को 1 करोड़ रुपये की एलिमनी देकर तलाक लिया है। इसके पहले मंगलवार को हनी सिंह ने एक फोटो शेयर की थी। इसमें उन्हें लड़की कजा हाथ थामे हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है,'यह हमारे बारे में है। मेरा गाना टूगेदर फॉरएवर रिलीज हो गया है। अपने खास के साथ रील बनाइए।'

    यह भी पढ़ें: Sanjeeda Shaikh Bold Photos: संजीदा शेख का ट्रांसपैरेंट ड्रेस में 'क्यूट' अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

    टीना थडानी या हनी सिंह ने अफेयर की खबर की पुष्टि नहीं की है

    कई लोगों ने इस बात के कयास लगाए है कि दोनों डेट कर रहे है। वहीं कई लोगों का मानना है कि दोनों ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि की है। इसके पहले दोनों की डेटिंग से जुड़ी कई खबरें भी आ चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने बतौर प्रूफ कई फोटोज भी शेयर किए है। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़की ने दोनों फोटो में एक ही ब्रेसलेट पहन रखी है। टीना थडानी या हनी सिंह ने अभी तक अफेयर की खबर की पुष्टि नहीं की है। वहीं कई लोगों को ब्रेसलेट में कोई भी समानता नहीं नजर आ रही है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)