Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shehnaaz Gill Photos: 'दो पंजाबी' शहनाज गिल और विकी कौशल आए साथ नजर, कहा- हुन बनी ना गल, वायरल हुईं तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 02:44 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Photos शहनाज गिल ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश नजर आ र ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल की फोटोज वायरल हो गई है।
    Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल की फोटोज वायरल हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल ने विकी कौशल के साथ मुलाकात के बाद अपनी फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। शहनाज गिल ने तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें विकी कौशल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ने ट्रेडिशनल वियर पहन रखे है। जहां शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहन रखी है। वहीं विकी कौशल ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा है। इसमें उन्हें साथ में पोज करते हुए देखा जा सकता है।

    शहनाज गिल को विकी कौशल के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है

    शहनाज गिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'हुन बनी ना गल, 2 पंजाबी एक फ्रेम विच।' दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे है। इसके पहले रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भाग लेने ये कलाकार पहुंचे थे। विकी कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Sanjeeda Shaikh Bold Photos: संजीदा शेख का ट्रांसपैरेंट ड्रेस में 'क्यूट' अंदाज देख दीवाने हुए फैंस

    शहनाज गिल की फोटो को 4 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है

    शहनाज गिल की फोटो को 4 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं इस पर 13 हजार कमेंट्स किए गए है। एक फैन ने लिखा है, 'पंजाब की कटरीना कैफ, कटरीना कैफ के पति के साथ।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'हे भगवान, यह पंजाबी पल है, ढेरों प्यार।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'सोहणी कुड़ी, शहनाज कौर गिल।' एक ने लिखा है, 'आ हुई ना गल।'

    यह भी पढ़ें: Paris Hilton पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, फैंस के साथ सेल्फी लेती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

    शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ कहा जाता है

    गौरतलब है कि शहनाज गिल को पंजाब की कटरीना कैफ कहा जाता है। शहनाज गिल का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई है। वह इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आती थी। दोनों काफी करीब भी आ गए थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)