Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Hilton पहुंची मुंबई, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, फैंस के साथ सेल्फी लेती आईं नजर, देखें वायरल वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 09:34 PM (IST)

    Paris Hilton Video पेरिस हिल्टन ने कई गाने भी रिलीज किए है। वह डीजे के तौर पर भी काम कर चुकी है। उन्हें मनोरंजन की दुनिया में लंबा अनुभव है। वह पहली ब ...और पढ़ें

    Paris Hilton Video: पेरिस हिल्टन का जोरदार स्वागत किया गया है।
    Paris Hilton Video: पेरिस हिल्टन का जोरदार स्वागत किया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Paris Hilton Video: हॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन मुंबई पहुंची है। वह बुधवार की रात को एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई है। वह दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आई है। मुंबई में उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वह अपने साथ हाथ में एक पोर्टेबल पंखा लिए हुए थी। एक्ट्रेस और डीजे पेरिस हिल्टन को देखने के लिए एयरपोर्ट पर  भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। वह फैंस के साथ सेल्फी लेती भी नजर आई।

    पेरिस हिल्टन का वीडियो एक पपराजी अकाउंट ने शेयर किया है

    पेरिस हिल्टन का वीडियो एक पपराजी अकाउंट ने शेयर किया है। इसमें वह काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रही है। वह हाथ में फैन लिए हुए थी। ताकि मुंबई की उमस में राहत पा सकें। उन्होंने फैंस के अलावा फोटोग्राफर्स के साथ भी फोटोज खिंचवाई है। कई फैंस का ध्यान पेरिस के हाथ के फैन पर गया है। एक ने लिखा है, 'छोटा फैन।' एक ने लिखा है, 'वह पोर्टेबल फैन लेकर चल रही है। भारत की गर्मी के लिए तैयार हो जाओ।' वहीं कई लोगों का मानना है कि एक दशक बाद आने के बाद भी वह बिलकुल भी नहीं बदली है। एक ने लिखा है, '10 वर्ष बाद आ रही है फिर भी कुछ भी नहीं बदला है.. क्या खाती है ये।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Vaishali Takkar Suicide Case में आरोपी राहुल नवलानी इंदौर में गिरफ्तार, बुधवार को पुलिस ने घोषित किया था इनाम

    पेरिस हिल्टन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर है

    खबरों की माने तो पेरिस हिल्टन भारत के 2 दिवसीय दौरे पर है। वह अपनी नई ब्यूटी लाइन का प्रचार करने आई है। वह 2004 से ब्यूटी इंडस्ट्री में है। उन्होंने अपने नाम से पहला परफ्यूम लांच किया था। इसके बाद उन्होंने कुल 25 ब्रांड लांच किए है। जिन्होंने पिछले वर्ष 3 बिलियन डॉलर का व्यापार किया है। वह हैंडबैग का कलेक्शन भी रखती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Paris Hilton (@parishilton)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: सुम्बुल तौकीर को लेकर शालीन भनोट और गौतम सिंह विग में ठनी, देखें वायरल वीडियो

    पेरिस फेमस हिल्टन परिवार का हिस्सा है

    पेरिस फेमस हिल्टन परिवार का हिस्सा है। जिनके कई हिल्टन होटल भी है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Paris Hilton (@parishilton)