Priyanka Chopra को बॉलीवुड में नहीं मिला वो मुकाम? हॉलीवुड स्टार ने 'देसी गर्ल' पर दिया ये बड़ा बयान
ग्रैमी अवॉर्ड विनर म्यूजिक कंपोजर Ricky Kej को लगता है कि भारत में प्रियंका चोपड़ा को उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया जा रहा है, जिस तरह से उन्हें किया ...और पढ़ें
-1768219813305_m.webp)
हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
HighLights
हॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
क्या प्रियंका चोपड़ा से जलता है बॉलीवुड?
देसी गर्ल के बारे में क्या कह गया ये हॉलीवुड स्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक कंपोजर Ricky Kej ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा जिससे ज्यादातर लोग सहमत होंगे। उन्होंने सबका ध्यान भारत की एक ऐसी एक्ट्रेस की तरफ खींचा है जिसे हम ज्यादा सेलिब्रेट नहीं करते-प्रियंका चोपड़ा।
रिकी कैज ने प्रियंका की तारीफ की
हम सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। भारत को देसी गर्ल पर गर्व है लेकिन शायद हॉलीवुड स्टार रिकी कैज को ऐसा नहीं लगता। हाल ही में म्यूजिक कंपोजर ने प्रियंका की तारीफ की और कहा कि प्रियंका को उनके ही देश में उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया जाता जैसा करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर हॉलीवुड का टशन, इन सितारों ने अपने खास अंदाज से जीता सभी का दिल
रिकी ने शनिवार को अपने X हैंडल पर लिखा, 'वह किसी भी जेनरेशन की एकमात्र इंडियन एक्टर हैं जिन्होंने हॉलीवुड और ग्लोबली सच में धूम मचाई है, उन्होंने बताया कि प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड के ज्यादातर बेहतरीन लोगों के साथ काम किया है, बल्कि पिछले कुछ सालों में कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम किया है। इस लिस्ट में सेठ गॉर्डन की 2017 की एक्शन कॉमेडी बेवॉच में ड्वेन जॉनसन (जिसमें उन्होंने मुख्य विलेन का रोल निभाया था), लाना वाचोव्स्की की 2021 की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में कियानू रीव्स, रॉबर्ट रोड्रिग्ज की 2020 की सुपरहीरो फिल्म वी कैन बी हीरोज में पेड्रो पास्कल, रूसो ब्रदर्स के 2023 के अमेजन प्राइम वीडियो स्पाई थ्रिलर शो सिटाडेल में स्टेनली टुची और रिचर्ड मैडेन और हाल ही में, पिछले साल इल्या नैशुलर की अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना और इदरीस एल्बा शामिल हैं।
My Opinion: The one actor in India who we do not celebrate enough is @priyankachopra. She is the ONLY Indian actor (of any generation) who has truly made waves in Hollywood and globally (After being one of the most sought after in India for many years). She has starred with…
— Ricky Kej (@rickykej) January 8, 2026
केज ने अपने ट्वीट में आगे कहा, 'वह असल मेनस्ट्रीम रोल करती हैं, न कि कोई ऐसा अजीब कैरेक्टर जो 'एग्जॉटिक इंडियन' हो। उन्हें एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर जाना जाता है जो किसी भी तरह का रोल कर सकती हैं - एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा। वह UNICEF की एंबेसडर।
रिकी कैज ने इस बात पर दी सफाई
रिकी केज ने इस बात पर जोर दिया कि प्रियंका चोपड़ा फ्रैंक ई फ्लावर्स की एक्शन थ्रिलर द ब्लफ में कार्ल अर्बन के साथ नजर आने वाली हैं, जो 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। केज ने सभी से प्रियंका को उस फिल्म के लिए शुभकामनाएं देने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में फिल्म का ट्रेलर भी अटैच किया, लेकिन बाद में एक कमेंट के जरिए साफ किया कि यह एक फैन-मेड ट्रेलर है और ऑफिशियल ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है।
खबरें और भी
फैंस ने कैज को दिया जवाब
हालांकि कैज की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने जवाब भी दिया। एक ने लिखा, ' ऐसा नहीं है प्रियंका भारत में हमेशा से ए लिस्टर एक्ट्रेस रही हैं और इस वक्त भी वह भारत के सबसे डायरेक्टर्स में से एक राजामौली की फिल्म में दिखेंगी। प्रियंका ने 2015 में जोशुआ सैफरन के स्पाई थ्रिलर शो क्वांटिको में लीड रोल के साथ हॉलीवुड में कदम रखा, जो तीन सीजन तक चला। उन्होंने 2017 में बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया और हाल ही में गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रेजेंटर बनीं।