पत्नी Priyanka Chopra के ट्रेंडिंग गाने के विनर बने निक जोनस, घी में डूबे डोसा के साथ पूरा किया चैलेंज
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'बरसात' में प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु पर फिल्माया गया गाना 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग बन चुका है। ...और पढ़ें
-1769084449738_m.webp)
प्रियंका चोपड़ा के ट्रेंडिंग गाने पर झूमे निक जोनस/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर 90 और 2000 के दशक के गानों का क्रेज एक बार फिर लौट रहा है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बरसात' (2005) के 20 साल पुराने सुपरहिट गाने 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' का ट्रेंड इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु पर फिल्माए गए इस वेडिंग सॉन्ग पर अब तक सैकड़ों रील्स बन चुकी हैं, लेकिन इस चैलेंज को जिसने जीता है, वह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस हैं। उन्होंने इस पुराने गाने के चैलेंज को अपने ही अंदाज में पूरा किया, जिसे देखकर फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
निक जोनस ने डोसा के साथ पूरा किया चैलेंज
निक जोनस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस ट्रेंडिंग चैलेंज को उन्होंने डोसा के साथ पूरा किया। वीडियो में बैकग्राउंड में यह गाना बज रहा है और निक मजे से घी में डूबा डोसा एन्जॉय कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, "जब वह नाश्ते में डोसा देते हैं।"
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर 'दादी के नुस्खे' ने बचाई लाज, सादगी ने जीता दुनिया का दिल
निक जोनस के इस मस्ती भरे वीडियो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। बॉलीवुड गाने पर निक का ये अंदाज देख फैंस ने उन्हें ही इस ट्रेंड का 'विनर' घोषित कर दिया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
निक जोनस का वीडियो देख फैंस को चढ़ी मस्ती
इस वायरल वीडियो को कुछ ही घंटों के अंदर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह घी में डूबे डोसा के साथ आपने क्या चैलेंज पूरा किया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारे निक जीजू प्रियंका से ज्यादा देसी हो चुके हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "जीजू को अपनी टारगेट ऑडियंस बहुत अच्छे से पता है।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "स्पाई प्रियंका अपनी जॉब बहुत ही अच्छी तरह से कर रही हैं।"
यह भी पढ़ें- 45 साल पुराने गाने पर प्रियंका चोपड़ा संग थिरके निक जोनस, विदेशी जीजू पर चढ़ा देसी गानों का बुखार