Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Golden Globes के रेड कार्पेट पर निक ने संवारे प्रिंयका के बाल, बताया- घर में कौन कंट्रोल करता है TV का रिमोट

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 11:06 AM (IST)

    Golden Globe Awards 2026: 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की भी अहम भूमिका रही। इस इंटरनेशनल इवेंट में देसी गर्ल ने प्रेजेंटर बनकर लाइ ...और पढ़ें

    गोल्डन ग्लोब्स में छाए प्रियंका और निक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    गोल्डन ग्लोब्स में छाए प्रियंका और निक। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. गोल्डन ग्लोब में प्रेजेंटर बनीं प्रियंका चोपड़ा

    2. प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग मारी एंट्री

    3. निक ने भरी महफिल में प्रियंका पर लुटाया प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन में आयोजित हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards 2026) में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने चार-चांद लगाया।

    बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाईं प्रियंका चोपड़ा 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स समारोह में अहम भूमिका निभाती दिखीं। इस साल उन्हें प्रेजेंटर चुना गया था। एक्ट्रेस ब्लैकपिंक स्टार लीजा (Blackpink Star Lisa) के साथ मिलकर बेस्ट मेल एक्टर का खिताब देने के लिए स्टेज पर आईं।

    रेड कार्पेट पर छाए प्रियंका और निक

    गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर भी प्रियंका चोपड़ा छा गईं। उन्होंने अवॉर्ड समारोह में अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ एंट्री ली। जैसे ही स्टार कपल रेड कार्पेट पर पहुंचा, वैसे ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने के लिए होड़ में लग गए। इस इवेंट में कपल की केमिस्ट्री कमाल की थी और उसमें चार-चांद लगाने में दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

    Priyanka Nick

    रेड कार्पेट पर इश्क फरमाता दिखा कपल

    रेड कार्पेट पर निक जोनस कैमरे के सामने पोज देते समय अपनी बीवी प्रियंका चोपड़ा के बाल संवारते दिखे। देसी गर्ल भी अपने पति का बो टाई ठीक करती हुई नजर आईं। इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था जिसे उन्होंने डायमंड ज्वेलरी से स्टाइल किया था। वह इस लुक में गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, निक व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक टक्सीडो में कमाल के दिख रहे थे।

    Nick and Priyanka

    यह भी पढ़ें- Golden Globes 2026: इंटरनेशनल स्टेज पर फिर चमकेंगीं Priyanka Chopra, भारत में कब और कहां देखें 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स

    घर पर कौन कंट्रोल करता है टीवी?

    इस इवेंट में मीडिया से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बताया कि घर पर कौन टीवी का रिमोट कंट्रोल करता है और उनका फेमस शो या मूवी कौन सा है? जूरी हॉल से बात करते हुए सिंगर ने कहा, "हमारे घर में सच में कोई गिल्टी प्लेजर वाली चीज नहीं है। सब कुछ चलता है। आप जो चाहें देख सकते हैं।"

    खबरें और भी

     

    निक जोनस की बात काटते हुए तुरंत प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "नहीं, हम वह देख सकते हैं जो तुम्हें (पति की ओर इशारा करते हुए) पसंद हो।" फिर प्रियंका ने बताया कि वह इस वक्त लव आईलैंड (Love Island) देखने की कोशिश कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Golden Globe Awards 2026 Winners: 16 साल के 'एडोलसेंस' एक्टर Owen Cooper ने रचा इतिहास, बेस्ट एक्टर बने टिमोथी