Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    The Bluff Release Date: बेरहमी पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा, 'द ब्लफ' से एक्ट्रेस का दमदार लुक हुआ रिलीज

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 12:40 PM (IST)

    The Bluff Release Date: एसएस राजामौली की वाराणसी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा द ब्लफ से एक्शन दिखाती हुई नजर आएंगी। आगामी हॉलीवुड फिल्म से एक्ट्रेस का ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आगामी फिल्म द ब्लफ (The Bluff) रिलीज होने के लिए तैयार है। देसी गर्ल ने 2024 में ही इस फिल्म की शूटिंग कर दी थी। अब दो साल बाद फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक रिवील किया गया है जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

    प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म से एक्ट्रेस के दमदार लुक्स शेयर किए गए हैं, जो फैंस के बीच उत्सुकता का स्तर बढ़ा रहा है।

    द ब्लफ से प्रियंका का लुक हुआ रिवील

    8 जनवरी 2026 को रूसो ब्रदर्स निर्मित फिल्म द ब्लफ (The Bluff) से प्रियंका चोपड़ा के ढेर सारे पोस्टर्स शेयर किए गए हैं। एक पोस्टर में एक्ट्रेस तलवारबाजी करती हुई दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में उन्हें सिरप पर दुपट्टा लिए इंडियन लुक में देखा जा सकता है। कुछ पोस्टर्स में खून से लथपथ एक्ट्रेस का इंटेंस लुक है।

    इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "किसी भी कीमत पर सर्वाइव करना है।" इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा कार्ल उर्बन की भूमिका निभा रही हैं जो प्रोटेक्टर और मदर है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Prime Video (@primevideo)

    यह भी पढ़ें- जब Priyanka Chopra ने निक जोनस को खिलाया हाजमोला, विदेशी पति का फनी रिएक्शन जान छूट जाएगी हंसी

    कब रिलीज होगी द ब्लफ?

    प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ मूवी सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 25 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स ने किया है। इसे प्रियंका ने को-प्रोड्यूस भी किया है।

    खबरें और भी

    प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग मूवीज

    द ब्लफ के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास एक और बड़ी फिल्म है जिसकी वह शूटिंग कर रही है। यह फिल्म एसएस राजामौली की वाराणसी है। इस फिल्म में भी प्रियंका एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। फिलहाल, इसकी रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की एक्स जेठानी बनना चाहती हैं बॉलीवुड हीरोइन, शाह रुख खान की हैं जबरा फैन