Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भगवान शिव उस पर दया करें', Honey Singh ने बादशाह के पब्लिकली माफी मांगने पर तोड़ी चुप्पी

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:43 AM (IST)

    रैपर बादशाह ने कुछ वक्त पहले ही यो यो हनी सिंह से माफी मांगी और अपने 15 साल पुराने झगड़े को खत्म किया। 2011 में मशहूर रैप ग्रुप माफिया मुंडीर को छोड़न ...और पढ़ें

    हनी सिंह और बादशाह के बीच रही राइवलरी, (X Image)
    हनी सिंह और बादशाह के बीच रही राइवलरी, (X Image)

    HighLights

    1. हनी सिंह नहीं मानते बादशाह को अपना दोस्त
    2. बादशाह को हनी ने दी आगे बढ़ने की दुआ
    3. बादशाह ने एक शो के दौरान मांगी थी माफी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनी सिंह और बादशाह के बीच के रिश्ते पिछले कुछ समय से चर्चा में रहे हैं। दोनों कलाकारों के बीच कई बार मतभेद और विवाद की खबरें सामने आईं, जिनमें से कुछ ने उनके फैंस को भी हैरान किया। परन्तु, बादशाह ने हाल ही में पब्लिकली हनी सिंह से माफी मांगते हुए कहा कि उनके बीच कुछ गलतफहमियां थीं, ,लेकिन अब दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं। वहीं, अब हनी सिंह ने बादशाह के बयान पर रिएक्ट किया है।

    हनी सिंह और बादशाह दोनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना - माना नाम हैं। दोनों एक- दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही अनबन लगातार फैंस के बीच चर्चा में बनी रही।

    सालों तक मेरे बारे में की बात

    बादशाह के माफीनामे के बाद हनी सिंह से उनके हालिया इंटरव्यू से सवाल किया गया कि वो उनसे दोस्ती करने के मूड में हैं। न्यूज 18 के साथ बात करते हुए उन्होंने जवाब दिया, "मुझे समझ में ही नहीं आ रहा कि वो क्या कह रहे हैं। क्या मैंने कभी किसी के बारे में कुछ कहा है? लोग कह रहे हैं कि मनमुटाव हुआ था। मुझे समझ में नहीं आता कि लोग हनी सिंह- बादशाह की लड़ाई के बारे में क्यों बात करते हैं। एक व्यक्ति इतने सालों तक मेरे बारे में बात करता रहा और फिर एक दिन उसने माफी मांग ली। मैं उसके बारे में क्या ही कहूं ?"

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: 'हम देख लेंगे उसको', आखिर क्यों हनी सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल को दी वार्निंग?

    उसके दिमाग में अलग कहानी चल रही

    हनी सिंह ने आगे कहा, "मेरा उससे कोई लेना- देना नहीं है। मैं उसे अपना दोस्त भी नहीं मानता। वो कभी मेरा दोस्त नहीं था। अगर वो मेरा दोस्त होता और कुछ होता तो बात अलग होती। मैंने वो वीडियो नहीं देखा, लेकिन मैंने सुना कि उसने हमारे बीच गलतफहमियों का जिक्र किया। मुझे लेकर उसके दिमाग में अपनी अलग कहानी चल रही थी। कई सालों बाद उसे एहसास हुआ, जो अच्छी बात है।"

    खबरें और भी

    मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं

    हनी सिंह ने आगे कहा, "भगवान शिव उस पर दया करें। मुझे उम्मीद है कि वो और भी सफल होगा। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरी जिंदगी में ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझे बहुत प्यारे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे कभी मुझसे नाराज न हों। अगर ऐसा हुआ तो मैं उन्हें फिर से खुश करने के लिए कुछ भी करूंगा। अपनी दोस्ती में मैंने कभी किसी भाई को दूसरे भाई का अपमान करते नहीं देखा।"

    यह भी पढ़ें- टीना थडानी से ब्रेकअप के बाद इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रैपर Honey Singh? आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर