यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टीना थडानी से ब्रेकअप के बाद इस हॉट एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रैपर Honey Singh? आप भी नहीं हटा पाएंगे नजर
हनी सिंह एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शालिनी तलवार से तलाक के बाद उनका नाम टीना थडानी के साथ जुड़ा था। लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों के रिलेशनशिप को साल भर हो गया है
- थैंक गॉड की एक्ट्रेस को डेट कर रहे रैपर
- टीना थडानी से हो चुका है ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह जितना अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं उससे ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अब खबर मिली है कि रैपर को एक बार फिर से प्यार हो गया है। जी हां, हनी सिंह इससे पहले एक्ट्रेस मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे थे। लेकिन कुछ महीने की डेटिंग के बाद ही साल 2023 में इनका ब्रेकअप हो गया।
ई टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो हनी सिंह एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। दोनों को पब्लिकली भी कई बार साथ में देखा गया है। खबर तो ये भी है कि हीरा मुंबई में होली के दौरान हनी सिंह के कंसर्ट में भी उन्हें साथ देखा गया था।
कौन हैं हीरा सोहल
पंजाबी एक्ट्रेस हीरा 'थैंक गॉड' में नजर आई हैं। कई तस्वीरों में लोगों ने इन्हें मलाइका की कॉपी कहा है। कपल के एक करीबी का कहना है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले महीने एक रोमांटिक ट्रिप पर भी ये साथ गए थे।

हनी अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन हैं और वो हीरा को अपना पार्टनर कहकर ही इंट्रोड्यूस करवाते हैं। लेकिन अभी वो इसे सीक्रेट ही रखना चाहते हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: रैपर Badshah ने खत्म की Yo Yo Honey Singh से अपनी सालों पुरानी लड़ाई, लाइव कॉन्सर्ट में किया एलान
शालिनी हैं पहली पत्नी
हनी सिंह और टीना थडानी जब अलग हुए थे तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के अनफॉलो कर दिया था। इसके साथ ही एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं।

एक तरफ जहां टीना ब्रेकअप से मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं वहीं हनी सिंह अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात करते नजर आए। टीना को डेट करने से पहले हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से हुई थी। हालांकि अभी दोनों का तलाक हो चुका है।