Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yo Yo Honey Singh Divorced: रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक, 12 साल बाद टूटा रिश्ता

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 09:04 PM (IST)

    Honey Singh Divorced बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ...और पढ़ें

    रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक (Photo Credit-Twitter)
    रैपर हनी सिंह का पत्नी शालिनी तलवार से हुआ तलाक (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. रैपर यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक
    2. पत्नि शालिनी तलवार ने हनी पर लगाए थे गंभीर आरोप
    3. लंबे समय से कोर्ट में चला केस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ हनी सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं।

    खासतौर पर पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) को लेकर यो यो हनी सिंह का नाम काफी उछला है। बीते समय से हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। ऐसे में अब दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के तलाक के केस पर मंजूरी दे दी है।

    यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक

    लंबे समय से यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच अनबन बनी हुई है। बीते सालों से इन दोनों के तलाक केस को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा है। शालिनी ने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के तहत मारपीट, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

    ऐसे में इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के एक कोर्ट ने हनी सिंह और शालिनी के पक्ष की रजामंदी के आधार पर तलाक के फैसले को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले से पहले दोनों पक्षों से एक आखिरी बार साथ रहने के बारे में पूछा गया, जिस पर हनी और उनकी पत्नी शालिनी ने मना कर दिया। इस तरह से अब शादी के 12 साल के बाद यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट गया।

    खबरें और भी

    बता दें कि बीते साल सितंबर के महीने में शालिनी तलवार ने कोर्ट में हनी सिंह के 1 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट की मांग भी की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक रैपर यो यो हनी सिंह के वकील ईशान मुखर्जी ने बताया है- सुनवाई के दौरान दूसरे प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है और कोर्ट की तरफ से तलाक की डिक्री प्रदान कर दी गई है।

    2011 में हुई थी हनी सिंह और शालिनी की शादी

    यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। लंबे समय तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। जिसके चलते साल 2011 में हनी और शालिनी ने शादी रचाई।

    शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन धीरे-धीरे इस कपल के रिश्ते में दरार आने लगी और बाद में शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट में डोमेस्टिक वायलेंस का केस दायर कर दिया।

    ये भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh: 9 साल के बाद 'कला स्टार' बनकर लौट रहे हैं हनी सिंह, यूजर्स बोले- बच के रहना भाई