यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yo Yo Honey Singh: 9 साल के बाद 'कला स्टार' बनकर लौट रहे हैं हनी सिंह, यूजर्स बोले- बच के रहना भाई
Yo Yo Honey Singh हनी सिंह के एक धमाकेदार कमबैक का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वह लगातार गाने बना रहे हैं लेकिन पहले वाला असर फैंस के दिलो ...और पढ़ें

HighLights
- 9 साल बाद लौट रही है सोनाक्षी सिन्हा- हनी सिंह की जोड़ी
- उनके आगामी गाने 'कला स्टार' का टीजर हुआ रिलीज
- सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
नई दिल्ली, जेएनएन। Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह ने अपने गानों से हमेशा फैंस को एंटरटेन करते हैं। उन्होंने 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार', 'ब्लू आइज' जैसे कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं, जो आज भी कई पार्टीज में बजते हैं। हालांकि, हनी सिंह को अपने गानों की वजह से कई बार विवादों में भी आ चुके हैं।
अब हनी सिंह एक बार फिर से अपने गाने के साथ तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनका साथ सोनाक्षी सिन्हा देती हुईं नजर आएंगी। हाल ही में हनी सिंह ने अपने नए गाने का पहला टीजर रिलीज किया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
9 साल बाद लौट रही है सोनाक्षी-हनी सिंह की जोड़ी
हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2014 में 'देसी कलाकार' गाने में साथ काम किया था, जिसमें उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। हनी सिंह ने अपनी आवाज से और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने स्वैग से इस गाने को यादगार बना दिया था। 9 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 155 मिलियन व्यूज मिले थे।
यह भी पढ़ें: Yo Yo Honey Singh ने स्टेज पर चढ़कर किया ऐसा डांस, यूजर बोले- 'इसका इलाज करवा दो'
अब एक बार फिर उसी स्वैग के साथ यो यो दोबारा अपने फैंस का दिल जीतने की तैयारी में हैं। जी म्यूजिक ने बीते दिन ही उनके और सोनाक्षी सिन्हा की नए गए 'कला स्टार' का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया।
खबरें और भी
Video Credit: Zee Music Company
जिसमें हनी सिंह जेल से छूटने के बाद सीधा अपनी प्रेमिका सोनाक्षी को ढूंढने निकलते हैं, लेकिन उनका दोस्त उनको बताता है कि उनकी शादी हो चुकी है। इसके अलावा टीजर के अंत में सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह के सिर पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं।
यूजर्स ने हनी सिंह के गाने के टीजर पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
हनी सिंह के इस गाने को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं पा रहे हैं। हनी सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर भी गाने का टीजर शेयर किया गया, जिस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "लीजेंड्स को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। इस गाने के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकता"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "अब इतिहास दोबारा रिपीट होने जा रहा है, यो यो हनी सिंह को ढेर सारा प्यार"। अन्य यूजर ने लिखा, "अब भाई लोगों के बच के रहने की बारी आ गयी है"। उनके इस टीजर को 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।