विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी सिंह का दावा, Shah Rukh Khan को 'लुंगी डांस' शुरुआत में नहीं आया था पसंद, 3 हफ्ते गाने पर किया विचार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 15 Apr 2023 05:06 PM (IST)

लुंगी डांस गाने में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी ...और पढ़ें

Honey Singh Shah Rukh Khan Lungi Dance, Honey Singh, Shah Rukh Khan, Lungi Dance
Honey Singh Shah Rukh Khan Lungi Dance, Honey Singh, Shah Rukh Khan, Lungi Dance

नई दिल्ली, जेएनएन। Honey Singh Shah Rukh Khan Lungi Dance: शाह रुख खान और यो यो हनी सिंह ने चेन्नई एक्सप्रेस में लूंगी डांस गाने पर साथ काम किया था। यह गाना इस फिल्म को सुपरहिट कराने का बहुत बड़ा कारण भी बना था। इस गाने में शाह रुख खान को लूंगी पहनकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था

लूंगी डांस गाना अपने जमाने का काफी फेमस गाना था। हालांकि, अब इस गाने को लेकर हनी सिंह ने दावा किया है कि शाह रुख खान शुरुआत में इस गाने को लेकर उत्साहित नहीं थे। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा है, 'मुझे बॉलीवुड के लिए गाने बनाते समय हमेशा परेशानी हुई है। शाह रुख खान ने एक बार मुझे चेन्नई एक्सप्रेस के लिए गाना बनाने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा- अंग्रेजी बीट जैसा कुछ बना दो, मैंने उनसे पूछा क्यों?'

लूंगी डांस शाह रुख खान को शुरुआत में पसंद नहीं आया था

शाह रुख खान ने हनी सिंह से कहा, 'क्योंकि वह गाना बहुत हिट है तो मैंने उनसे कहा- मैं उस गाने की तरह गाना नहीं बना पाऊंगा लेकिन मैं एक ऐसा गाना बनाऊंगा जो आपको वाइब देगा। इसके बाद मैंने लूंगी डांस बनाया जो उन्हें शुरुआत में पसंद नहीं आया। उन्होंने 3 हफ्ते का समय लिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें यह गाना चाहिए या नहीं।'

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की

हनी सिंह ने अक्षय कुमार की सराहना की। उन्होंने उनके साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। हनी सिंह कहते हैं कि अक्षय कुमार का हमेशा उन पर विश्वास रहा है और वह उन्हें काम करने की छूट देते हैं। हनी सिंह इन दिनों अपने नए एल्बम हनी 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। वह इसके बाद अमेरिका टूर पर चले जाएंगे। वह एक दशक के बाद टूर पर निकलेंगे। हनी सिंह ने बॉलीवुड में कई गाने बनाए हैं। उनके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। उनके गाने पब और डिस्को में काफी बजाए जाते हैं। लड़कियां उनके गानों पर जमकर थिरकती नजर आती है।