Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honey Singh ने कहा- मुझे मरने के बाद यहां ले आना, रैपर ने बताई क्या है उनकी आखिरी इच्छा

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 02:11 PM (GMT+05:30)

    हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स पर उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से बताने वाली डॉक्यूमेंट्री (Hon ...और पढ़ें

    हनी सिंह ने बताई अपनी अंतिम इच्छा (Photo Credit- Instagram)
    हनी सिंह ने बताई अपनी अंतिम इच्छा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
    2. यो यो हनी सिंह ने खोले जीवन के राज
    3. इस जगह पर अंतिम सांस लेना चाहते हैं हनी सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सरदार सरबजीत सिंह के घर 15 मार्च 1983 में एक लड़के ने जन्म लिया। माता-पिता ने मिलकर बेटे का नाम हिरदेश सिंह रखा। साल 2003 में सरबजीत के बेटे ने डीजे के तौर पर करियर की शुरुआत की। जीवन में उतार-चढ़ाव, सफलता और लोगों की दीवानगी का अनुभव करने वाले मशहूर सिंगर और रैपर को आप यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के नाम से जानते हैं। 

    ओटीटी पर रिलीज हुई हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री

    नेटफ्लिक्स पर हाल ही में हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है, जो उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव को दिखाती है। पॉपुलर सिंगर और रैपर के जीवन पर आधारित 1 घंटे 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री का टाइटल है 'यो यो हनी सिंह फेमस' (Yo Yo Honey Singh: Famous) है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के बाद से ही यूजर्स हनी पाजी की कहानी को पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ नई जानकारी मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री के जरिए नहीं दी है।

    Photo Credit- Instagram

    करमुपरा से है हनी सिंह का खास लगाव

    हनी सिंह की पहली हिट म्यूजिक एल्बम 2011 में आई, जिसका नाम 'इंटरनेशनल विलेजर' है। इसके एक गाने गबरू को म्यूजिक लवर्स ने खूब प्यार दिया। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने दिल्ली के करमपुरा से अपने खास लगाव का खुलासा किया। उन्होंने अपने घर की झलक दिखाई और वहां की कुछ यदगार यादें भी शेयर की।

    ये भी पढ़ें- Yo Yo Honey Singh Famous Review: करियर के पीक पर आकर कहां गायब हो गए थे रैपर? डॉक्यूमेंट्री में पता चला सच!

    Photo Credit- Instagram

    साथ ही उनसे जुड़ी कुछ अफवाहों पर विराम लगाने का काम भी इस डॉक्यूमेंट्री ने किया है। हालांकि, करियर में गानों के जरिए दुनियाभर में नाम कमाने वाले सिंगर और रैपर एक अंतिम इच्छा भी रखते हैं।

    इस जगह पर अंतिम सांस लेना चाहते हैं हनी सिंह 

    आमतौर पर लोग बेशुमार दौलत और नाम कमाने का सपना देखते हैं। बेहद कम लोग होते हैं, जो अपने अंतिम सांस लेने वाली जगह के बारे में विचार करते हैं। इनमें से एक हनी सिंह का नाम भी शामिल है। डॉक्यूमेंट्री में यो यो हनी सिंह ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के करमपुरा में अंतिम सांस लेना चाहते हैं। बता दें कि इस जगह पर हनी सिंह ने बचपन से लेकर जवानी तक के जीवन का आनंद उठाया है। यही कारण है कि सिंगर का खासा लगाव इस जगह से है और वह चाहते हैं कि इस जिंदगी की अंतिम सांस वह अपने करमपुरा वाले घर में ही लें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने Honey Singh को मारा था थप्पड़? अब सिंगर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यकीन था मैं मर जाऊंगा'