Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिलीवरी के बाद कैसी है Katrina Kaif की तबीयत? हॉस्पिटल ने शेयर किया हेल्थ अपेडेट

    Updated: Sat, 08 Nov 2025 10:47 AM (IST)

    Katrina Kaif Baby: 7 नवंबर की सुबह जैसे ही विक्की कौशल ने पिता बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर हर तरफ बध ...और पढ़ें

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    विक्की कौशल और कटरीना कैफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कौशल परिवार में इस वक्त खुशी का माहौल है। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 7 नवंबर को माता-पिता बन गए। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इंस्टा पर इसकी जानकारी दी।

    कई सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

    इंस्टा पर एक क्यूट कार्ड शेयर करते हुए विक्की ने लिखा- "हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 - कैटरीना और विक्की।" इसके बाद से फैंस और एंटरटेनमेंट जगत से उनके चाहने वालों ने बधाईयों का तांता लगा दिया। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने टिप्पणी की, "बहुत खुशी हुई! बधाई।" करीना कपूर खान ने लिखा, "कैट, बॉय मम्मा क्लब में आपका स्वागत है! आपके और विक्की के लिए बहुत खुश हूं।"

    Katrina (10)

    यह भी पढ़ें- पेरेंट्स बने Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बेबी के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट

    कटरीना की हेल्थ पर आया अपडेट

    अब हॉस्पिटल ने कटरीना के हेल्थ पर अपडेट शेयर किया है। एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, जहां कटरीना ने अपने बच्चे को जन्म दिया के करीबी सूत्रों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आईएनएस ने हॉस्पिटल के हवाले से शेयर किए अपडेट में कहा,"अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल को आज सुबह एचएन रिलायंस अस्पताल में एक बेटे का आशीर्वाद मिला। कटरीना और बच्चा दोनों ठीक हैं। 08:23:18 पर लड़के का जन्म हुआ। मां और बच्चे की हालत स्थिर है। डिस्चार्ज कब किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    पजिटिव अपडेट मिलने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक साल की डेटिंग के बाद दिसंबर 2021 में राजस्थान में एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली थी।

    यह भी पढ़ें- 'मम्मा क्लब में स्वागत है...' Katrina Kaif ने बेटे को दिया जन्म, प्रियंका-करीना ने एक्ट्रेस को यूं दी बधाई