Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    House Of The Dragon में 32 की एक्ट्रेस का 31 का बेटा, कभी 6 साल छोटी हीरोइन बनी थी Akshay Kumar की मम्मी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 06:32 PM (IST)

    कम उम्र की एक्ट्रेस की स्क्रीन पर 'मां' बनाने का सिलसिला बॉलीवुड से अब हॉलीवुड तक पहुंच चुका है। हाउस ऑफ ड्रैगन एक्ट्रेस ने एक साल छोटे एक्टर की मां ब ...और पढ़ें

    बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में छोटी एक्ट्रेस बनी 'मां'/ फोटो- Instagram

    बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में छोटी एक्ट्रेस बनी 'मां'/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. एक साल छोटे एक्टर की मां बनी हाउस ऑफ ड्रैगन की एक्ट्रेस

    2. अक्षय कुमार से छोटी एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं उनकी ऑनस्क्रीन 'मां'

    3. बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी छोटी एक्ट्रेस बनी स्क्रीन पर 'मां'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय फैंटेसी सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) का भारत में जबरदस्त क्रेज है। इस सीरीज का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीजन हाल ही में 21 जून 2026 को प्रीमियर हुआ है। इसके नए एपिसोड्स हर संडे को जियो हॉटस्टार और मैक्स पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं, जो 9 अगस्त 2026 तक चलेंगे।

    इस बीच, सोशल मीडिया पर फैंस इस सीरीज की कास्टिंग को लेकर एक बेहद दिलचस्प चर्चा कर रहे हैं। सीरीज में 'एलिसेंट हाइटावर' का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ओलिविया कुक ने अपने और अपने ऑन-स्क्रीन बच्चों की उम्र के हैरान करने वाले फासले पर खुलकर बात की है। हालांकि, बॉलीवुड में तो यह सिलसिला एक लंबे समय से चला आ रहा है। 

    ओलिविया से एक साल छोटे एक्टर बने उनके बेटे

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलिविया कुक कजो जब यह पता चला था कि वह 'हाउस ऑफ ड्रैगन' में एक साल छोटे लड़के की मां का किरदार निभा रही हैं, तो वह पूरी तरह से हैरान रह गई थी। ओलिविया सीरीज में 31 साल के एक्टर टॉम ग्लिन कार्नी की मां का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस नें कहा, "जब मुझे ये पता चला कि मैं टॉम ग्लिन कार्नी ने मेरे बेटे के रोल के लिए ऑडिशन दिया है, तो मैं ऐसी थी क्या? क्या वह एलिसेंट के रील के लिए किसी और को कास्ट करेंगे? शो में क्या फिर से टाइम जम्प होगा?"

    ओलिविया ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि स्पिरिचुअली मैं और टॉम रिलेटेड हैं। यह बहुत अजीब है, मैंने इस चीज के बारे में काफी चीजें फील की हैं। मैं सोचती थी कि क्या सिर्फ इंडस्ट्री में ऐसा होता है या हॉलीवुड में? क्या आपको पता है कि वह महिलाओं को बूढ़ा होता नहीं देखना चाहते हैं? मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए यह स्वीकार करना बड़ी चुनौती है। या फिर मैं बहुत शानदार एक्टर हूं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle बदल देगी अक्षय-सुनील की किस्मत? खिलाड़ी कुमार बोले- '90 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में...'

    _ - 2026-06-26T182351.922

    अक्षय कुमार की मां बनी थीं 6 साल छोटी एक्ट्रेस

    हॉलीवुड में भले ही कम उम्र की एक्ट्रेस को मां का रोल मिलने का सिलसिला देर से शुरू हुआ हो, लेकिन बॉलीवुड में यह एक अरसे से चला आ रहा है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'जवान' में अपने से 20 साल बड़े शाह रुख खान की मां का रोल किया था। अक्षय कुमार के साथ एक नहीं दो फिल्मों में ऐसा हुआ है, जब उनसे छोटी अभिनेत्री ने पर्दे पर उनकी 'मां' का किरदार निभाया था। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में शेफाली शाह अक्षय की मां बनी थीं, जो उनसे उम्र में 6 साल छोटी हैं।

    _ - 2026-06-26T182351.922

    इसके अलावा तब्बू ने भी 'भूत बंगला' में अक्षय की मां का रोल निभाया था, जो खिलाड़ी कुमार से उम्र में 4 साल छोटी हैं। सिर्फ शेफाली और तब्बू ही नहीं,बल्कि रीमा लागू भी फिल्म 'वास्तव' में अपने से 6 साल बड़े संजय दत्त की मां का किरदार अदा कर चुकी हैं। इसके अलावा उम्र में बड़े एक्टर्स की मां बनने की लिस्ट में ऋचा चड्ढा, राखी गुलजार, सोनाली कुलकर्णी, नरगिस दत्त जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle X Review: 36 सितारों ने मिलकर किया भेजाफ्राई या कॉमेडी का लेवल हाई? फिल्म देखने की ये है शर्त