Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Collection Day 9: अक्षय कुमार ने पलट दिया बॉक्स ऑफिस का गेम! शनिवार की कमाई से मालामाल हुए मेकर्स

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 09:19 PM (IST)

    हाउसफुल 5 (Housefull 5) को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। टिकट खिड़की पर ...और पढ़ें

    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
    हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शक कर रहे हैं पसंद
    3. 9वें दिन फिल्म ने कुल की इतनी कमाई

    एंटरटेनमेटं डेस्क, नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला हर बार फिल्मों के जरिए दर्शकों को कुछ नया दिखाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल को खूब पसंद किया गया है। 6 जून को इस फिल्म की पांचवीं किस्त हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस बार उन्होंने फिल्म के दो क्लाइमैक्स के साथ थिएटर्स में उतारा। इसका फायदा शुरुआती दिनों में फिल्म को जरूर मिला, लेकिन बाद में हाउसफुल A को ही ज्यादा पसंद किया गया।

    फिल्मी दुनिया में किसी भी मूवी की सफलता का अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ने शुरुआती दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म को इस साल अच्छा प्रदर्शन करने वाली मूवीज की लिस्ट में जगह मिल गई।

    हाउसफुल 5 के 9वें दिन का कलेक्शन

    हाउसफुल 5 (Housefull 5) की कहानी और कॉमेडी को दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि, आईएमडीबी पर मूवी को 10 में से महज 4 की रेटिंग मिली है, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों को इसे देखते समय बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं हुई। नाडियाडवाला ने इस फिल्म को पिछली फ्रेंचाइजी मूवीज से भी जोड़ा है। इससे यह हुआ कि फिल्म बिल्कुल भी पिछले पार्ट से अलग महसूस नहीं हुई और इसमें काम करने वाले सभी किरदार अच्छे ढंग से नजर आए हैं। आमतौर पर मल्टीस्टारर फिल्मों में कुछ किदरार छिप जाते हैं, लेकिन हाउसफुल 5 में ऐसा नहीं हुआ।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: हाउसफुल 5 का बड़ा धमाका, बजट वसूलने से सिर्फ इतनी दूर अक्षय कुमार की फिल्म

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ने 7.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड शुरू होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यूटर्न मार दिया है। शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि, 9वें दिन के आंकड़े में सुबह तक बदलाव भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    150 करोड़ से दो कदम दूर है फिल्म

    कुल कमाई की बात करें, तो हाउसफुल 5 बेहद जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली मूवीज की लिस्ट में भी जगह बना चुकी है। इसके बाद अब यह अपने अगले टार्गेट 150 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है। भारत में फिल्म ने नौ दिनों के अंदर कुल 140.92 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही यह इस आंकड़े को पार कर देगी।

    ये भी पढ़ें- Housefull 5 Collection Day 8: फ्राइडे टेस्ट में छाए अक्षय कुमार! हाउसफुल 5 की कमाई देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका