Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parveen Babi की दीवानगी ने इस इंजीनियर को बना दिया था 'खलनायक', देखते ही थर-थर कांपने लगते थे लोग

    Updated: Mon, 13 May 2024 06:23 PM (IST)

    Parveen Babi 70-80 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी। उनके अभिनय से लेकर एक्ट्रेस की खूबसूरती तक फैंस को दीवाना बनात ...और पढ़ें

    Parveen Babi की दीवानगी ने इस इंजीनियर को बना दिया था 'खलनायक/ Photo- Dainik Jagran
    Parveen Babi की दीवानगी ने इस इंजीनियर को बना दिया था 'खलनायक/ Photo- Dainik Jagran

    HighLights

    1. मैगजीन में फोटो देखकर परवीन बाबी के हुए थे दीवाने
    2. परवीन बाबी के लिए इस इंजीनियर ने छोड़ी थी नौकरी
    3. ऑस्ट्रेलिया का इंजीनियर कैसे बना बॉलीवुड का खलनायक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सितारों के लिए फैंस में दीवानगी आम तौर पर देखी जाती है। उनके नाम के टैटू बनवाने हो या फिर उनकी तरह हेयरस्टाइल रखना, फैंस अपने पसंदीदा सितारे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहते हैं। 70-80 के दशक में भी एक ऐसी ही अभिनेत्री थीं परवीन बाबी, जो फैंस के दिलों की रानी थीं।

    उनकी फिल्में हो फिर उनका सेंसुअस लुक, जो उन्हें देखता बस देखता ही रह जाता। परवीन बाबी अपने दौर की एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो फिल्मी करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    वैसे तो परवीन बाबी के लाखों फैन थे, लेकिन उनका एक चाहने वाला ऐसा था, जो ऑस्ट्रेलिया से अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की एक झलक देखने के लिए इंडिया आया और फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा 'खलनायक' बन गया। क्या है ये दिलचस्प किस्सा, चलिए जानते हैं।

    परवीन बाबी को पहली बार में देख बना था दीवाना

    परवीन बाबी की खूबसूरती के वैसे तो कई फैंस थे, लेकिन उनके जो सबसे बड़े दीवाने थे वो थे बॉब क्रिस्टो। ऑस्ट्रेलिया में बतौर सिविल इंजीनियर काम करने वाले बॉब क्रिस्टो ने 'अमर अकबर एंथोनी' एक्ट्रेस को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था।

    यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन को क्यों कहा था दुनिया का 8वां अजूबा, क्या थी इसके पीछे की कहानी

    ऐसा कहा जाता है कि 1974 में जब बॉब क्रिस्टो इंजीनियरिंग यूनिट के इंचार्ज के तौर पर वियतनाम सेना में भर्ती हुए थे, तो उस दौरान एक दिन यूं ही काम करते हुए उनकी नजर एक मैगजीन पर पड़ी। उस मैगजीन पर परवीन बाबी का फोटो छपा हुआ था। बस फिर क्या था उन्हें परवीन बाबी से एक नजर का ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने अपनी अपनी अच्छी खासी नौकरी, परिवार और सारी सुख सुविधाएं छोड़ दी और उनसे मिलने के लिए वह इंडिया आ गए।

    खबरें और भी

    परवीन बाबी ने ही दिलाया था हिंदी फिल्मों में काम

    सिडनी में जन्मे बॉब क्रिस्टो इंडिया आए तो अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए थे, लेकिन शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि मुंबई आते ही उनकी किस्मत के सितारे बदल जाएंगे। न्यूज पोर्टल डीएनए की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉब क्रिस्टो ने खुद एक इंटरव्यू में ये बताया था कि वह परवीन बाबी से इतने ज्यादा प्रभावित हो गए थे कि वह उनसे मिलने के लिए इंडिया आ गए थे।

    उन्होंने ये भी बताया था जब वह मुंबई आए तो उन्हें परवीन बाबी से मिलाया गया और उन पर मेरा क्रश और भी ज्यादा बढ़ गया था। बॉब क्रिस्टो ने ये भी बताया कि परवीन बाबी ही वो एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने बॉलीवुड में उन्हें कुछ रोल दिलाने में मदद की थी।

    बॉब क्रिस्टो ऐसे बने थे बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायक

    आज के दौर में भले ही अभिनेता अलग-अलग किरदार निभाने लगे हों, वो हीरो के साथ-साथ विलेन भी बन जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री में विलेन अलग से ही पहचान में आते थे। इनमें से एक विलेन थे बॉब क्रिस्टो, जिन्होंने सभी फिल्मों में 'खलनायक' का किरदार निभाया था।

    उन्होंने साल 1978 में फिल्म 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तां' से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'कुर्बानी' में विलेन का किरदार अदा किया था। इस फिल्म में वह पहली बार खलनायक बने थे। इसके बाद उन्होंने कालिया, नास्तिक, मिस्टर इंडिया सहित कई बड़ी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें: Parveen babi की बात सुनकर असहज हो गए थे शेखर सुमन, कहा- बिना सबूत के...