23 साल पहले आए गाने ने तोड़े थे रिकॉर्ड, Sonu Nigam का ये कल्ट सॉन्ग जिंदगी से हारे इंसान का हैे बड़ा सहारा
सोनू निगम की आवाज लोगों के कानों से ज्यादा दिलों को सुकून देती है। 23 साल पहले तो उन्होंने एक ऐसा गीत गाया था, जो हर इंसान को जिंदगी का सबक देता है। ...और पढ़ें

23 साल बाद भी लोग गुनगुनाते हैं सोनू निगम का ये गाना/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) की आवाज की दुनिया दीवानी है। उनकी आवाज में एक अलग वेरिएशन है, जो आज के समय में बहुत ही कम सिंगर्स के पास है। सोनू निगम ने अपने तीन दशक के करियर में लगभग 'सूरज हुआ मद्धम', 'साथिया', 'मैं अगर कहूं' और 'सोनियो' जैसे कई सफल गाने दिए हैं।
हालांकि, 23 साल पहले उनका एक ऐसा गाना आया था, जिसने उस दौरान लोगों को रुलाया भी, लेकिन जिंदगी का सबसे बड़ा सबक भी सिखाया। जब भी कोई इन्सान जिंदगी में हार जाता है, तो आज भी वह सोनू निगम के इस कल्ट सॉन्ग को ही गुनगुनाता है।
23 साल बाद भी हर दिल में बसा है यह गाना
सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam)के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे है, वह साल 2003 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'कल हो ना हो' का है, जिसमें शाह रुख खान-प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस फिल्म का गाना 'कल हो ना हो' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है।
यह गाना उस स्थिति में फिल्माया गया था, जब 'अमन' को पता चलता है कि उसके दिल में छेद है और वह नैना से झूठ बोलता है। 'कल हो ना हो' गाने के एक-एक लिरिक्स से आज GEN-Z भी कनेक्ट महसूस करती है। यह सोनू निगम के करियर का सबसे बेस्ट गाना माना जाता है। ये गाना लोगों को हर पल खुलकर जीने का सबक देता है, क्योंकि कल किसी की जिंदगी में क्या हो, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग
-1780546060757.jpg)
सोनू निगम को गाने के लिए मिला था नेशनल फिल्म अवॉर्ड
शाह रुख खान पर फिल्माए और सोनू निगम की आवाज में गाए इस गाने के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बेस्ट गानों में से एक माना जाता है। सोनू निगम को 'कल हो ना हो' के इस गाने के लिए बेस्ट मेल प्ले बैक सिंगर में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं, हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे 'सॉन्ग ऑफ द सेंचुरी' भी बताया था।
Video Credit- Sony Music India
शंकर-एहसान लॉय ने इस फिल्म के एल्बम का कंपोजिशन किया था, जो उस साल सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बमों में से एक था, जिसकी 23 साल से अधिक कॉपियां बिकी थीं। अमेरिकी नौसेना और विदेशों में कई लोगों ने इस गाने को अपने अंदाज में रिक्रिएट किया था। 'कल हो ना' हो गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे।