Sonu Nigam के पिता ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, 22 सालों से कालजयी बना है सैड सॉन्ग
गायक सोनू निगम के पिता ने 22 साल पहले एक ऐसा सैड सॉन्ग गाया था, जो जख्मी दिलों के आशिकों के दर्द की आवाज बना।
-1780400647481_m.webp)
बेस्ट सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सोनू निगम के पिता ने गाया था ये गाना
22 साल पहले आया था कल्ट सैड सॉन्ग
सैड सॉन्ग के मामले में अब भी है नंबर-1
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायक के तौर पर सोनू निगम को जाना जाता है। तीन दशक से ज्यादा लंबे सिंगिंग करियर में सोनू ने कई शानदार गीत गाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पिता अगम कुमार निगम भी इंडस्ट्री को सबसे उम्दा सिंगर्स में से एक रहे हैं।
22 साल पहले अगम कुमार निगम ने एक ऐसा दर्द भरा गीत गाया था, जो प्यार में ठोकर खाने वाले आशिकों के दिल की आवाज बना था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से सैड सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
अगम कुमार निगम का कल्ट सैड सॉन्ग
साल 2004 में अगम कुमार निगम की सोलो म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुई थी। जिसका नाम वेबफाई था। उनकी इस एल्बम में एक से बढ़कर एक सैड सॉन्ग्स मौजूद थे, जो उस दौर में काफी पॉपुलर हुए थे। उनमें से एक गाना था शुक्रिया शुक्रिया। अभिनेता गौतम रोडे पर फिल्माया गया ये दर्द भरा गीत उस साल सबसे बेहतरीन दर्द भरे गानों में शुमार हुआ था और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे कल्ट सैड सॉन्ग माना जाता है।

यह भी पढ़ें- 12 महीनों के नाम से बना था Altaf Raja का दर्द भरा गीत, 28 साल पुराना सॉन्ग आज भी है कल्ट
सोनू निगम की तरह उनके पिता अगम कुमार निगम ने भी शुक्रिया शुक्रिया (Shukriya Shukriya) गाने में अपनी आवाज में दर्द उतार कर रख दिया था, जिसे सुनकर हर किसी के आंसू निकल आए थे। आज भी अगम कुमार निगम का ये गाना टूट दिल का दर्द बयां करता है और इस आधार पर इसे कालजयी गाना भी माना जाता है।

अगम कुमार निगम की म्यूजिक एल्बम वेबफाई की सफलता में इस गीत का काफी बढ़ा योगदान रहा। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज जब भी किसी लड़के का दिल टूटता है, तो वह इसी गीत को सुनना पसंद करत है।
सुपरहिट एल्बम से चमक गए थे अगम कुमार निगम
अगम कुमार निगम ने अपनी उम्र के उस पड़ाव में म्यूजिक एल्बम लॉन्च की थी, जब ज्यादातर लोग हार मान जाते हैं। अब बेशक अगम गायिकी के फील्ड में एक्टिव नहीं हैं। लेकिन उनके यादगार गानों को गूंज अब भी श्रोताओं के कानों में गूंजती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।