यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में पहुंचे Hrithik Roshan, वीडियो हुआ वायरल
Hrithik Roshan और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) के बडे़ बेटे रेहान रोशन अब ग्रेजुएट हो चुके हैं। हाल ही में रेहान की ग्रेजुएशन सेरेमनी होस् ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रेजुएट हुए ऋतिक रोशन के बेटे रेहान
- बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए ऋतिक और सुजैन
- दादा राकेश रोशन ने पोते पर लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन इस समय बहुत ही प्राउड फील कर रहे होंगे, क्योंकि उनका बड़ा बेटा रेहान ग्रेजुएट हो चुका है। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussane Khan) ने ग्रेजुएशन सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस सेरेमनी में ऋतिक और उनका छोटा बेटा भी भाई को चीयर करने के लिए मौजूद रहे।
सुजैन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,'हम कहां बढ़ रहे हैं, कोई नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अपने रास्ते पर हूं। बधाई हो रेहान, तुम मेरी ताकत हो। मैं हर दिन तुमसे कुछ सीखती हूं और मुझे तुम्हारी मां होने पर गर्व है। ये तुम्हारे जीवन के सबसे अच्छे दिनों की शुरुआत है।'
छोटे भाई ने पहनाई माला
वीडियो में रेहान गले में गेंदे के फूलों की बड़ी सी माला पहने नजर आ रहे हैं, जो उनका छोटा भाई रिदान उन्हें पहनाता है। इसके बाद दोनों फोटो भी क्लिक करवाते हैं। वहीं बेटे के साथ ऋतिक और सुजैन भी कैमरे के लिए पोज़ देते नजर आए।
उनके चेहरे पर वो प्राउडनेस साफ देखी जा सकती है। इसके अलावा वीडियो के अंत में एक केक की भी झलक दिखाई देती है, जिस पर एक बहुत ही खूबसूरत सा मैसेज लिखा हुआ है। केक पर लिखा था - डार्लिंग बधाई हो, ये तुम्हारे जीवन का सबसे अच्छा साल है, मुझे तुम पर गर्व है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Hrithik-फरहान के साथ नजर आईं सबा और शिबानी, वीडियो देख फैंस को आई 'अर्जुन-इमरान' की याद
दादा राकेश रोशन ने दी बधाई
सुजैन की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन के पिता और रेहान के दादा राकेश रोशन ने भी कमेंट किया। राकेश ने लिखा, "बधाई हो रेहान! यह तो बस शुरुआत है। अभी और अवसर आएंगे।" इसके अलावा फरहान अख्तर, अर्सलान गोनी और रवीना टंडन ने भी रेहान को बधाई दी।
ऋतिक और सुजैन, शादी के 13 साल बाद साल 2014 में अलग हो गये थे। हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं और साथ में मिलकर दोनों बेटों रेहान और रिदान की परवरिश कर रहे हैं। वहीं, तलाक के बाद सुजैन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं तो वहीं ऋतिक रोशन सबा अजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं।