विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hrithik Roshan की वजह से चेंज हुई थी कहानी, फिर भी महा फ्लॉप रही थी 25 साल पुरानी फिल्म

Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:25 AM (IST)

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की वजह से 25 साल पुरानी एक फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया था।

ऋतिक रोशन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

ऋतिक रोशन की फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 25 साल पहले आई थी ये फिल्म

  2. ऋतिक रोशन थे लीड एक्टर

  3. इस मूवी में नजर आएंगे ऋतिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक फ्लॉप फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। उस मूवी की कहानी को निर्देशक ने ऋतिक की वजह चेंज किया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में जानते हैं-

चेंज की गई थी फिल्म की कहानी

यूं तो फिल्म की कहानी ही असली स्टार होती है, लेकिन कई बार कलाकारों के स्टारडम का ख्याल भी फिल्मकारों को रखना पड़ता है। यादें फिल्म में यह ख्याल फिल्मकार सुभाष घई को भी रखना पड़ा था। हाल ही में यादें फिल्म के 25 साल पूरे हुए हैं।

Yaadein movie

इस फिल्म से जुड़ा किस्सा बताते हुए सुभाष कहते हैं- यादें फिल्म की घोषणा के आसपास एक पार्टी में राकेश रोशन (निर्देशक व रितिक के पिता) मुझसे मिले और उन्होंने अपने बेटे ऋतिक को कास्ट करने के लिए कहा। अगले दिन राकेश ने ऋतिक को मुझसे मिलने के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज ने छीनी नौकरी, दो बीवियों संग स्टेशन पर घूम रहे थे Hrithik Roshan के दादा; मसीहा बना था डायरेक्टर

Yaadein movie (1)

मैंने उन्हें बताया कि फिल्म एक पिता और उसकी तीन बेटियों की कहानी है। चूंकि वह कहो ना प्यार है में मुख्य नायक की भूमिका निभा रहे थे, इसलिए मैंने यह फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया कि क्या वे मेरी फिल्म में एक सहायक किरदार निभाना चाहेंगे। वह तैयार हो गए। यादें फिल्म का ऋतिक रोशन के स्टारडम के खिलाफ जाने को लेकर सुभाष कहते हैं- हमें फिल्म में उन्हें एक बड़े स्टार की तरह प्रस्तुत करना पड़ा, क्योंकि दर्शक निराश हो जाते।

यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति थी, इसलिए हमने पटकथा में कुछ बदलाव किए। मालूम हो कि यह फिल्म ऋतिक रोशन ने तब साइन की थी, जब वह अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार है की शूटिंग कर रहे थे और जब यादें रिलीज हुई, तब तक वह सुपरस्टार बन चुके थे।

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म

बीते सालों में बतौर एक्टर ऋतिक रोशन का करियर कुछ खास नहीं चला है। उनकी पिछली फिल्में वॉर 2 और फाइटर बॉक्स ऑफिस पर अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं। ऐसे में ऋतिक को अब एक सॉलिड कमबैक की जरूरत है, जो आने वाले समय में उनकी सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष से संभव लग रहा है। जी हां ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में कृष 4 का नाम शामिल है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- जोधा अकबर के लिए नहीं बनी थी 18 साल पुरानी कव्वाली, एक शर्त पर A. R. Rahman ने मूवी में डालने की दी थी परमिशन