Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter Trailer: लॉक कर लीजिए डेट-टाइम, इस दिन आएगा 'फाइटर' का ट्रेलर, Hrithik Roshan ने किया कन्फर्म

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 02:19 PM (IST)

    Fighter Trailer इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताई जा रही फाइटर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी ये फिल ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर'
    ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर फिल्म 'फाइटर'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Trailer Date: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एयियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' सुर्खियों में बनी हुई है। यह मूवी साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन है। देशभक्ति की भावना से पूर्ण पहली बार फैंस को इस मूवी को ऋतिक और दीपिका की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। 

    'फाइटर' मूवी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर आना अभी बाकी है। मगर फैंस को इसके लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम कन्फर्म कर दिया है।

    डेट और टाइम हुआ कन्फर्म

    फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ट्रेलर की डेट और टाइम कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 'फाइटर' का ट्रेलर 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। इसी जानकारी को ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कन्फर्म कर दिया है। फैंस ने ट्रेलर देखने के लिए एक्साइटमेंट दिखाई है।

    ऋतिक-दीपिका की केमेस्ट्री का चलेगा जादू!

    फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इनके साथ ही अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख जैसे एक्टर्स की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। यह पैट्रियॉटिक थीम पर बनी फिल्म है, जिसमें देशभक्ति की भावना के साथ ही दमदार एक्शन और रोमांस भी देखने को मिलने वाला है। 

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के जरिये रिलीज की जा रही 'फाइटर' ने पोस्टर्स, गानों और टीजर से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan Birthday: अनिल कपूर ने ऋतिक रोशन को बताया 'फाइटर', बर्थ डे पर शेयर की फिल्म से अनदेखी तस्वीर