Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के VFX डिबेट के बीच ऋतिक रोशन ने War 2 का किया बचाव? बताया कहा रह गई कमी

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:50 PM (IST)

    ऋतिक रोशन ने 'रामायण' फिल्म के VFX पर चल रही बहस पर अपनी राय रखी। उन्होंने दर्शकों से फिल्म निर्माताओं के इरादे को समझने का आग्रह किया। अभिनेता ने 'वॉ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रामायण (Ramayana) फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स को लेकर चल रही बहस पर एक लंबा पोस्ट लिखा। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की एक झलक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

    ऋतिक ने निर्माताओं को दी सलाह

    अभिनेता ने दर्शकों से रिक्वेस्ट की कि वे अपनी राय बनाने से पहले फिल्म निर्माता के इरादे को समझें। ऋतिक ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई फैंस को जवाब भी दिया। कई फैंस ने कहा कि इस विषय पर चर्चा की सख्त जरूरत है और अभिनेता ने भी इस बात से सहमति जताई कि फिल्म निर्माताओं को भी प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई भी कंटेंट लाने से पहले समय लेना चाहिए।

    War 2 (3)

    यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने किया कॉमेडी फिल्म Mess का एलान, हैंडसम हंक ने इस OTT प्लेटफॉर्म से मिलाया हाथ

    फैन ने क्या किया सवाल?

    इस बीच एक फैन ने उनसे उनकी पिछली रिलीज,वॉर 2 के बारे में पूछा और कमेंट किया,“ऋतिक रोशन हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि रामायण और वॉर 2 के खराब वीएफएक्स पर बहस हो सकती है... खैर, ऋतिक मैं आपके सामने सरेंडर कर रहा हूं! आपने क्या शानदार रुख अपनाया! और क्या आपने अप्रत्यक्ष रूप से वॉर 2 का बचाव किया। खैर, मेरे किंग को हमेशा प्यार।”

    WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.48.51 PM

    ऋतिक ने बड़ी ही सहजता से इसका जवाब दिया और लिखा,"वॉर 2 में कुछ फिजिक्स और ग्रैविटी संबंधी समस्याएं थीं और समय भी कम था। ऐसा हो सकता है। लेकिन वॉर 1 बिल्कुल शानदार फिल्म थी, एकदम परफेक्ट।"

    फिल्म ने नहीं किया अच्छा परफॉर्म

    अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म वॉर 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसमें सलमान खान की टाइगर और शाह रुख खान की पठान जैसी फिल्में भी शामिल हैं। वॉर 2 में कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और इसकी शुरुआत निराशाजनक रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'हां खराब VFX', Ramayana की आलोचना पर आया Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- 'एक छोटी सी चूक भी...'