Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल हो रही है Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड सबा, यूजर बोले- 'सर पर जलेबी क्यों बनाई'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 03:52 PM (GMT+05:30)

    Saba Azad Trolled फिल्म द अर्चीज का प्रीमियर मुंबई में ग्रैंड लेवल पर किया गया जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। इस मौके पर ऋतिक और सबा एक -दूसरे का हाथ ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Photo Instagram)
    ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Saba Azad Trolled: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अब अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ इवेंट्स में नजर आते रहते हैं। देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। जोया अख्तर की फिल्म 'द अर्चीज' का प्रीमियर मुंबई में ग्रैंड लेवल पर किया गया, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ।

    इस मौके पर ऋतिक और सबा एक -दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान सबा की अपीयरेंस से फैंस का ध्यान खींच। एक्ट्रेस इस मौके पर अजीब हेयर स्टाइल में नजर आई, जिसके चलते लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

    यह भी पढे़ं- Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad संग मनाई दिवाली, एक्ट्रेस का हाथ थामे दिए रोमांटिक पोज

    सबा और ऋतिक रोशन का लुक

    ऋतिक रोशन और सबा आजाद 'द आर्चीज़' के प्रीमियर पर पहुंचे। इस मौके पर अदाकरा एक फ्लोरल प्रिंटेड मिडी स्कर्ट और एक मैचिंग टॉप में नजर आई।  इस पर उन्होंने हाई हील्स कैरी की हुई थी। ड्रेस के साथ-साथ सबा का हेयर स्टाइल काफी अजीब रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    उन्होंने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा था और अपने आगे के बालों को माथे पर अनोखे अंदाज में स्टाइल किया था। तो वहीं, हैंडसम हंक ऋतिक ब्लैक कलर की शर्ट, स्ट्राइप्ड पैंट और एक टोपी में डैशिंग दिख रहे थे। रेड कार्पेट पर वे दोनों खूब मुस्कुराते हुए नजर आए।

    खबरें और भी

    हेयर स्टाइल को लेकर ट्रोल हुई सबा

    एक्ट्रेस के इस हेयर स्टाइल को देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या मजबूरी रही होगी ऐसे बाल करने की। दूसरे यूजर ने लिखा, सबसे हैंडसम लड़के की ये जलेबी बालों वाली लड़की गर्लफ्रेंड है। तीसरे ने लिखा,  सर पर जलेबी क्यों बनाई है। एक अन्य ने लिखा, उनके हेयर स्टाइल में पता नहीं क्या खराबी होती है बहुत अजीब है।' 

    यह भी पढे़ं- 'ब्वॉयफ्रेंड' Hrithik Roshan की बहन पश्मीना के बर्थडे बैश में रेट्रो लुक में पहुंचीं Saba Azad, देखें फोटोज