विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब Hrithik Roshan की एक हरकत से रोने लगी थीं मां पिंकी रोशन, राकेश रोशन ने सुनाया बचपन का खौफनाक किस्सा

Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:14 PM (IST)

ऋतिक रोशन ने कपिल शर्मा शो में अपने बचपन का एक किस्सा साझा किया, जब वे अचानक घर से गायब हो गए थे। इस घटना से उनके माता-पिता राकेश और पिंकी रोशन बेहद घबरा गए थे और पुलिस तक बुलानी पड़ी थी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक बार बचपन में अपने पिता राकेश रोशन और मां पिंकी को तगड़ा शॉक दिया था। दरअसल ऋतिक अचानक से घर से गायब हो गए थे जिससे उनके माता-पिता बेहद घबरा गए थे।

दरअसल ‘वॉर’ एक्टर ऋतिक रोशन अपने फिल्ममेकर पिता राकेश रोशन के साथ 'द कपिल शर्मा शो में आए थे जहां बाप-बेटे की जोड़ी ने कई सारी बातें डिस्कस की और इस बीच ऋतिक की बचपन की शैतानियों का भी जिक्र किया जिनमें से एक ने उन्हें बेहद डरा दिया था।

यह भी पढ़ें- 500 करोड़ के बजट के चलते अटकी Krrish 4? ऋतिक रोशन के पिता ने बताई असली सच्चाई

घर पर बुलानी पड़ी पुलिस 

राकेश रोशन ने कहा, “हम घर लौटे। वह (ऋतिक) स्कूल से तो आ गया था, लेकिन घर में कहीं दिख नहीं रहा था। हमने सारे कमरे देखे। हमारा बेडरूम बंद था और चाबियां हमारे पास थीं। इसलिए, उसके बेडरूम में होने का सवाल ही नहीं था। 2-3 घंटे बीत चुके थे, लेकिन वह हमें कहीं नहीं मिला। हमने पुलिस को भी फोन किया।”

Hrithik (16)

लेकिन, इस सारी हलचल के बीच किसी को पता नहीं था कि ऋतिक असल में अपने माता-पिता के बेडरूम के अंदर ही थे, जहां वह चुपके से ‘बैटमैन वर्सेस सुपरमैन’ मूवी देख रहे थे। राकेश रोशन ने आगे बताया कि ऋतिक बेडरूम की छोटी सी खिड़की से चुपचाप खिसकर अंदर कमरे में चले गए क्योंकि वो सुपरमैन मूवी देखना चाहते थे। एक्टर मूवी देखते देखते वहीं सो भी गए।

चुपचाप क्यों कमरे में गए ऋतिक?

ऋतिक ने बताया, "असल में मैं अपने माता-पिता के कमरे के अंदर था। वहां एक छोटी सी खिड़की थी। तो, मैंने उसे खोला और अंदर चला गया क्योंकि मैं 'बैटमैन बनाम सुपरमैन' कार्टून देखना चाहता था और VHS अंदर ही था। फिल्म देखते-देखते मैं सो गया, और जब मैं जागा, तो मैंने देखा कि मेरी मां उस खिड़की के बाहर रोते हुए चल रही थीं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

 

ऋतिक ने आगे बताया कि जब वह सोच रहे थे कि उनकी मां क्यों रो रही हैं, तभी उनकी मां ने खिड़की से उनकी तरफ देखा। एक्टर ने बताया कि मां ने उन्हें ठीक ठाक देखकर राहत महसूस करते की और पापा को इस बारे में बताया। हालांकि इस घटना के बाद उनके माता-पिता ने उन्हें डांटा नहीं, बल्कि प्यार से गले लगा लिया।

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। एक्टर अपने नए प्रोजेक्ट 'स्टॉर्म' के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Krrish 4 से पहले ऋतिक रोशन का बड़ा धमाका, हॉलीवुड फिल्म में 'ग्रीक गॉड' करेंगे डेब्यू?