विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

500 करोड़ के बजट के चलते अटकी Krrish 4? ऋतिक रोशन के पिता ने बताई असली सच्चाई

Updated: Tue, 09 Jun 2026 03:42 PM (IST)

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 की मेकिंग को लेकर एक बार फिर से बढ़ी खबर सामने आ रही है।

ऋतिक रोशन की कृष 4 (फोटो क्रेडिट- एआई)

ऋतिक रोशन की कृष 4 (फोटो क्रेडिट- एआई)

HighLights

  1. फिर से चर्चा में आई फिल्म कृष 4

  2. मूवी के बजट को लेकर फंसा पेंच

  3. ऋतिक रोशन की सुपहीरो फ्रेंचाइजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म का अगर सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वह सुपरस्टार ऋतिक रोशन स्टारर सुपरहीरो फिल्म कृष 4 है। बीते समय से फिल्म की मेकिंग और निर्देशक को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं।

अब खबर आ रही है कि 500 करोड़ के बजट को लेकर कृष 4 को बनाने में समस्या आ रही है। इस मामले को लेकर कृष फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर राकेश रोशन ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वाकई ऋतिक ने यशराज फिल्म्स से 500 करोड़ के बजट की डिमांड की है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

क्या 500 करोड़ है कृष 4 का बजट?

ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म कृष 4 का इंतजार लंबे समय से प्रशंसक कर रहे हैं। निर्देशक करण मल्होत्रा के हटने के बाद पिछले साल फिल्म के निर्माता और ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने घोषणा की कि कृष 4 का निर्देशन ऋतिक ही करेंगे। साथ ही यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा भी इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- 'कितनी दुख की बात है...', Hrithik Roshan को नहीं मिल रहा मनचाहा रोल, 'अच्छा' बनते-बनते थक गए एक्टर!

krrish 4 (1)

हालांकि, अभी भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया ऋतिक रोशन ने आदित्य से फिल्म के लिए करीब 500 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है, इसलिए फिल्म फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। राकेश ने कहा है-

krrish 4

यह सब बकवास है कि ऋतिक ने अच्छे वीएफएक्स VFX (विजुअल इफेक्ट्स) और विश्वस्तरीय एक्शन के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है, जबकि वाईआरएफ (YRF) फिल्म को सिर्फ 350 करोड़ के बजट में बनाना चाहता था। एक अच्छी फिल्म बनाने व बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में समय लगता है। मैंने भी सारी कृष फिल्मों के लिए समय लिया था।

क्यों हो रही है कृष 4 में देरी

फिल्म में हो रही देरी के कारणों पर राकेश ने बताया है-ऋतिक फिलहाल किसी और काम (अपने प्रोडक्शन हाउस के काम) में व्यस्त हैं। हम सभी उनकी डेट्स का इंतजार कर रहे हैं। बाकी कोई समस्या नहीं है, सब कुछ सही है। मालूम हो कि बतौर अभिनेता ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- Krrish 4 के बजट को लेकर फंस गया पेंच, Hrithik Roshan और निर्माता में पैसों को लेकर ठनी?