विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Krrish 4 के बजट को लेकर फंस गया पेंच, Hrithik Roshan और निर्माता में पैसों को लेकर ठनी?

Updated: Mon, 09 Feb 2026 09:55 PM (IST)

Krrish 4 Movie: सुपरस्टार ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म कृष 4 लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। अब खबर आ रही है कि बजट को लेकर कृष 4 की मेकिंग पर पेंच फंस गया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म कृष 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ऋतिक रोशन की अगली फिल्म कृष 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. कृष 4 की बजट को लेकर माथापच्ची

  2. आमने-सामने फिल्म के निर्देशक और निर्माता

  3. ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड मूवी कृष 4

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवीज में अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का नाम शामिल है। लंबे समय से कृष 4 मेकिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते साल राकेश रोशन ने ये साफ कर दिया था कि वह कृष फ्रेंचाइज को डायरेक्ट नहीं करेंगे, बल्कि उनके बेटे ऋतिक एक्टर के साथ-साथ निर्देशक की दोहरी जिम्मेदारी को निभाएंगे।

लेकिन अब कृष 4 को लेकर फिर से संकट के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। खबर आ रही है कि कृष 4 के बजट को लेकर निर्माता संग ऋतिक रोशन की बात नहीं बन पा रही है। 

कृष 4 के बजट पर सस्पेंस 

फिल्म कृष 4 को ऋतिक रोशन के करियर सेविंग मूवी के तौर भी देखा जा रहा है। इस सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ने बीते समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब ऋतिक कृष 4 को बड़े पैमाने पर बनाने की योजना बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार कृष 4 की लागत को लेकर फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा और ऋतिक रोशन के विचार आपस में नहीं मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार- 

krrish 4 conflict

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के Krrish 4 डायरेक्ट करने की खबर सुनकर रोने लगी थीं बहन, पिता भी नहीं रोक पाए थे आंसू

बतौर डायरेक्टर ऋतिक चाहते हैं कि कृष की चौथी लगभग 500 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हो। उनके अनुसार अगर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना, खासकर ग्लोबल लेवल पर, फिल्म में शानदार विजुअल्स, दमदार VFX और बड़े एक्शन सीक्वेंस को रखना है तो इतनी लागत जरूरी है।

krrish4

दूसरी तरफ, यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा का मानना है कि बजट को कंट्रोल किया जाना चाहिए और इसे लगभग 350 करोड़ रुपये तक सीमित रखना चाहिए। YRF हेड का मानना है कि कम बजट से रिस्क को मैनेज करने में मदद मिलेगी और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर रिटर्न मिलेगा।

कब तक रिलीज होगी कृष 4

साल 2013 में कृष फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कृष 3 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। 13 साल पहले आई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ऐसे में लंबे समय से फैंस कृष 4 का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 2027 में इसे रिलीज किया जा सकता है। बीच में खबर ये भी आई थी कि कृष 4 की शूटिंग भी शुरू हो गई है। 

यह भी पढ़ें- 'जंगली बिल्ली' की फिर होगी फ्रेंचाइजी में वापसी, Don 3 और कृष 4 पर Priyanka Chopra ने दिया हिंट?