विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan के Krrish 4 डायरेक्ट करने की खबर सुनकर रोने लगी थीं बहन, पिता भी नहीं रोक पाए थे आंसू

Published: Sat, 03 May 2025 11:23 AM (IST)

राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी कृष की चौथी फिल्म कृष 4 (Krrish 4) की अनाउंसमेंट हो गई है। ऋतिक रोशन ...और पढ़ें

ऋतिक रोशन करेंगे कृष 4 का निर्देशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन करेंगे कृष 4 का निर्देशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जल्द शुरू हो सकती है कृष 4 की शूटिंग
  2. ऋतिक रोशन करेंगे फिल्म का निर्देशन
  3. राकेश रोशन तीन पार्ट का कर चुके हैं निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राकेश रोशन ने सिनेमा को बतौर डायरेक्टर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नवाजा है। उन्होंने कई सितारों की किस्मत चमकाई है जिसमें से एक उनका खुद का बेटा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी है। उन्होंने अपने बेटे को 'कहो ना प्यार है' से लॉन्च किया था और 'कोई मिल गया' से उन्हें स्टार बना दिया। 

'कोई मिल गया' राकेश रोशन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जिसका क्रेज इतना जबरदस्त था कि उन्हें कृष बनानी पड़ी और फिर वह कृष 2 और 3 भी लेकर आए। अब राकेश रोशन कृष फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म लाने जा रहे हैं, लेकिन इस बार वह निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने कृष 4 के निर्देशन का जिम्मा ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के कंधों पर डाला है। वह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं।

इमोशनल हो गए थे पिता

हाल ही में, ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने खुलासा किया कि जब पिता ने उन्हें कृष 4 के बारे में बताया तो क्या रिएक्शन था। पिंकविला के साथ बातचीत में ऋतिक की बहन ने कहा, "डैड ने इसकी अनाउंसमेंट करने से पहले मुझे बताया कि वह एक कदम पीछे हट रहे हैं और मैं सोच रही थी, 'क्या?' मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है कि वे पीछे हट रहे हैं। फिर उन्होंने कहा, 'मैं कृष की घोषणा कर रहा हूं।' मैंने कहा, 'वाह, यह तो कमाल है।' उन्होंने कहा, 'तुम्हारा भाई इसे निर्देशित कर रहा है।' वह रोने लगे, मैं भी रोने लगी। आपको पता है कि मेरा भाई वाकई फिल्म का निर्देशन करने के लिए डैड के पद को थोड़ा आगे ले जा रहा है। मुझे पूरा यकीन है कि वह एक अच्छा निर्देशक बनेगा।"

यह भी पढ़ें- Krrish 4 की हलचल के बीच Priyanka Chopra के साथ दिखे Hrithik Roshan, फैंस बोले- 'मूवी स्टोरी का डिस्कशन'

Photo Credit - Instagram

डैड की विरासत को आगे बढ़ाएंगे ऋतिक रोशन

सुनैना ने बताया कि ऋतिक असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं और उन्होंने कई सीन्स के लिए पिता को सलाह दिया है। उन्होंने आगे कहा, "यह सोचना मेरे लिए अभी भी बहुत खुशी की बात है कि मेरा भाई अब निर्देशक बन रहा है। मैंने डैड को कभी रोते नहीं देखा, इसलिए यह भी बहुत इमोशनल मोमेंट था। मुझे ऋतिक के निर्देशक बनने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, यह पूरी तरह से सरप्राइज की बात थी। डैड की आंखों में आंसू थे और तभी मैं चिल्लाने लगी। यह गर्व का पल था कि डुग्गू निर्देशक बन रहा है। ​​अब वह विरासत को आगे ले जाएगा।"

यह भी पढ़ें- Krrish 4 में सस्पेंस से भरा रहेगा Hrithik Roshan का किरदार, पहली बार पर्दे पर दिखेगा अनोखा अंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।