यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krrish 4 की हलचल के बीच Priyanka Chopra के साथ दिखे Hrithik Roshan, फैंस बोले- 'मूवी स्टोरी का डिस्कशन'
Hrithik Roshan पिछले कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म कृष 4 (Krrish 4) को लेकर काफी चर्चा में है। हाल ही में खबर आई कि कृष 4 में ऋतिक के साथ लीड रोल में प् ...और पढ़ें

HighLights
- ऋतिक और प्रियंका की हुई मुलाकात
- ऋतिक ने प्रियंका संग शेयर की फोटो
- सबा आजाद भी ऋतिक के साथ हुईं स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 साल बाद कृष फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म आने वाली है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा जोरों पर है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करने जा रहे हैं।
कृष 4 की शूटिंग शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है। फिल्म के लीड हीरो तो ऋतिक रोशन ही रहेंगे, लेकिन पिछले कुछ वक्त से हीरोइन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में एक खबर आई थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ही दोबारा वापसी हो रही है। वह फिर से प्रिया के किरदार में नजर आएंगी। अब ऋतिक ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हिंट भी दे दिया है।
प्रियंका-निक से मिले ऋतिक रोशन
दरअसल, ऋतिक रोशन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा से मिले। वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ देसी गर्ल के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) का शो देखने पहुंचे जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। पहली फोटो में ऋतिक, सबा, प्रियंका, निक और एड्रिएन वॉरेन पोज दे रहे हैं। जबकि दूसरी और तीसरी फोटो निक के कॉन्सर्ट की है।
यह भी पढ़ें- Krrish 4 में सस्पेंस से भरा रहेगा Hrithik Roshan का किरदार, पहली बार पर्दे पर दिखेगा अनोखा अंदाज
Photo Credit - Instagram
ऋतिक ने की प्रियंका के पति निक की तारीफ
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा, "हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर आए तो हम पहले से कहीं ज्यादा हैरान और इंस्पायर्ड थे। द लास्ट फाइव ईयर्स कभी न भुलाए जाने वाला एक यादगार अनुभव है। निक जोनस आप बस शानदार हैं। क्या प्रदर्शन है। एड्रिएन वॉरेन, आप शानदार हैं। इतना अद्भुत शो। थिएटर, म्यजिक, मस्ती और खाने के लिए आपको धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा।"
खबरें और भी
प्रियंका चोपड़ा की कृष 4 में कास्टिंग की चर्चा के बीच ऋतिक रोशन का उनसे मिलना फैंस को हिंट दे रहा है कि वाकई दोनों फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। एक यूजर ने कहा, "ओह वाह!!! इतने लंबे समय के बाद आपको और पीसी को साथ देखकर बहुत खुशी हुई। उम्मीद है कि जल्द ही आपको स्क्रीन पर देखूंगा।" एक ने कहा, "कृष 4 लोड हो रहा है।" एक ने लिखा, "कृष 4 स्टोरी डिस्कशन।" एक ने कहा, "कृष 4 जल्द आ रहा है।" ऋतिक के पोस्ट का कमेंट बॉक्स कृष 4 की बातों से भरा हुआ है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि लोग उन्हें एक साथ देखने के लिए किस कदर बेताब हैं।