विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कितनी दुख की बात है...', Hrithik Roshan को नहीं मिल रहा मनचाहा रोल, 'अच्छा' बनते-बनते थक गए एक्टर!

Updated: Thu, 04 Jun 2026 10:13 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने रिवील किया है कि वह पर्दे पर किस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं।

नेगेटिव रोल करना चाहते हैं ऋतिक रोशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नेगेटिव रोल करना चाहते हैं ऋतिक रोशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉर 2 के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही सुपरहीरो बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस बीच एक्टर ने जाहिर किया है कि उन्हें किस तरह का किरदार निभाना है।

पिछले 26 सालों से ऋतिक रोशन बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं। हीरो बनने के साथ-साथ एक्टर ने ग्रे कैरेक्टर से भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। चाहे वह धूम का 'चोर' हो या फिर लक बाय चांस का 'घमंडी' स्टार हो... अपने हर किरदार में ऋतिक ने जान फूंकी है।

पेरिस से ऋतिक का खास पोस्ट

अब ऋतिक रोशन ने खुलासा किया है कि आखिर वह कौन सा रोल है जिसका ऑफर मिलते ही वह बिना सोचे-समझे लपक लेंगे। एक्टर ने पेरिस से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एफिल टावर के सामने पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें डायरेक्टर सिर्फ 'अच्छे आदमी' का रोल ही दे रहे हैं।

कैसा रोल करना चाहते हैं ऋतिक?

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अभी-अभी मुझसे पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल ढूंढ रहा हूं और जब मुझे इसका जवाब मिला तो मैं खुद ही हैरान रह गया। 'लक बाय चांस' का जफर याद है? (घमंडी स्टार) बस वैसा ही कुछ।"

यह भी पढ़ें- 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, दिए कल्ट गाने; ऋतिक-अजय संग किया रोमांस, कौन हैं Manoj Bajpayee की पत्नी

डायरेक्टर दे रहें सिर्फ पॉजिटिव रोल

ऋतिक रोशन ने आगे कहा, "अगर मुझे वैसा कोई रोल मिले, तो मैं फौरन उसे लपक लूंगा लेकिन डायरेक्टर लोग मुझे सिर्फ 'अच्छा आदमी' (Good Guy) बनते हुए ही देखना चाहते हैं। कितनी दुख की बात है।" इस पोस्ट पर सिद्धार्थ आनंद ने कमेंट किया है, "चलो फिर"। इससे कयास लग रहे हैं कि अब शायद फिर से ऋतिक रोशन ग्रे कैरेक्टर में नजर आ सकते हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

ऋतिक रोशन की आगामी फिल्में

आखिरी बार अभिनेता को वॉर 2 में देखा गया था। यह फिल्म बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। वह इन दिनों सुपरहीरो फिल्म कृष 4 पर काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की एक और फिल्म स्टोर्म (Storm) है। 

यह भी पढ़ें- Ameesha Patel को 'कहो ना प्यार है' के दिनों की आई याद, ऋतिक रोशन संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर कहा- 'मैं लकी...'