बॉक्स ऑफिस पर बैठा भट्टा, फिर भी मिले थे 16 अवॉर्ड; 126 मिनट की मूवी बन चुकी है कल्ट क्लासिक, किस OTT पर देखें?
16 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। हालांकि, अब यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन चुकी है और OTT पर काफी पसंद की गई है।

2 घंटे 6 मिनट की ये फिल्म है कल्ट क्लासिक/ फोटो- Instagram
HighLights
16 साल बाद कल्ट क्लासिक बन चुकी है यह फिल्म
2 घंटे 6 मिनट की ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
फ्लॉप होने के बावजूद फिल्म ने जीते थे 16 अवॉर्ड्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के वक्त भले ही दर्शकों को न समझ आए, लेकिन धीरे-धीरे उनकी कहानी सभी के दिलों में उतर जाती है। 16 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म आई थी जिसका कांसेप्ट काफी यूनिक था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। हालांकि, अब यह फिल्म हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक मूवीज में शामिल हो चुकी है और साथ ही इसने 16 अवॉर्ड्स भी जीते।
रिलीज के कुछ दिन बाद ही लग गया था फ्लॉप का ठप्पा
जिस फिल्म का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म का टाइटल था 'गुजारिश'। अपने क्राफ्ट के लिए मशहूर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहानी इथन (Hrithik Roshan) की होती है, जो एक समय पर जादूगर होता है, लेकिन एक हादसा उसे व्हील चेयर पर ला देता है और वह क्वाड्रिप्लेजिया नामक बीमारी से ग्रसित हो जाता है, जिसकी वजह से उसकी निचली बॉडी पैरालाइज हो जाती है।
14 साल से बिस्तर पर पड़ा इथन दूसरों पर निर्भर रहने वाली इस जिंदगी से परेशान होकर उसे खत्म करना चाहता है, जिसके लिए वह इच्छा मृत्यु याचिका दायर करता है। उधर सोफिया नर्स के रूप में उसकी जी-जान से उसकी केयर करती है।
यह भी पढ़ें- Twisha Sharma केस के बीच क्यों वायरल हो रही इस हिट OTT सीरीज की कहानी? Imdb पर मिली है धांसू रेटिंग
75 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का हुआ था इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 75 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन जब यह रिलीज हुई, तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की नेट कमाई सिर्फ 40 करोड़ तक ही पहुंच पाई और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 54 करोड़ के आसपास कमाए। यह फिल्म स्लो होने की वजह से दर्शकों को भले ही न समझ आई हो, लेकिन मूवी में ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के काम को आज भी सराहा जाता है। जिस तरह से बिना बोले ऋतिक रोशन ने एक्सप्रेशन से पूरी फिल्म की, उसने सभी का दिल जीत लिया।
'गुजारिश' ने कुल जीते थे 16 अवॉर्ड्स
गुजारिश बॉक्स ऑफिस पर भले ही न चली हो, लेकिन संजय लीला भंसाली के शानदार क्राफ्ट की वजह से इस फिल्म को काफी सराहना मिली। यह अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट भी हुई। फिल्म और इसकी स्टारकास्ट को अलग-अलग अवॉर्ड्स नॉमिनेशन मिले। इसे कुल 50 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से यह फिल्म 16 अवॉर्ड जीती। ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की मूवी उस समय पर भले ही न चली हो, लेकिन आज के समय में यह कल्ट क्लासिक बन चुकी है।
-1779902463909.jpg)
इस फिल्म को आईएमडीबी ने 10 में से 7.4 की रेटिंग दी है। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी पसंद किया गया है। अगर आप OTT पर यह मूवी देखना चाहते हैं, तो उसे नेटफ्लिक्स (Netflix)और अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) दोनों पर ही देख सकते हैं।

