Aishwarya Rai के सपोर्ट में उतरीं Kangana Ranaut, ट्रोल करने वालों को लगाई लताड़; कहा- 'देखने की आदत नहीं...'
Cannes लुक के लिए ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को ट्रोल करने वालों पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना गुस्सा निकाला है। ...और पढ़ें

ऐश्वर्या के सपोर्ट में बोलीं कंगना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) में अपनी अपीयरेंस से ध्यान खींचा। वह कान्स के क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुईं। पहले दिन रेड कारपेट पर ब्लू कलर की मरमेड ड्रेस में ऐश्वर्या ने सभी का ध्यान खींच लिया था।
एक तरफ ऐश्वर्या राय को कान्स के रेड कारपेट पर देख फैंस उन पर फिदा हो गए और उनके लुक की तारीफ करने लगे, वहीं दूसरी ओर कुछ नेटिजंस ट्रोल करने से बाज हीं आए। ऐसे में ऐश्वर्या का सपोर्ट करते हुए बी-टाउन की 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई है।
ऐश्वर्या के ट्रोल्स को कंगना का जवाब
कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय के सपोर्ट में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और ट्रोल्स की क्लास लगाई है। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या का पहले दिन का कान्स लुक शेयर करते हुए लिखा, "फैशन और स्टाइल खुद को जाहिर करने का एक तरीका है। यह जिंदगी और अपने नजरिए की अपनी ही एक व्याख्या है। किसी भी महिला की किसी के प्रति कोई जवाबदेही नहीं होती।"
ऐश्वर्या की तारीफ में बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "ऐश (ऐश्वर्या राय) बहुत शानदार लग रही हैं। आपमें से जो लोग उन्हें किसी और रूप में देखना चाहते हैं, वे खुद क्यों नहीं दिखाते कि उनमें क्या है? वह यहां आपको खुश करने के लिए नहीं हैं। वह अपने आप में बेमिसाल हैं। अगर आपको रेड कारपेट पर ज्यादा उम्र की महिलाओं को देखने की आदत नहीं है तो अब आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'मैं चुपके से...', शादी की खबरों पर Kangana Ranaut का रिएक्शन, कहा- 'क्या बड़ी बात है?'
कंगना रनौत की आगामी फिल्में
सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं। तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग के बीच उनकी नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म है भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhata) जो मुंबई टेरर अटैक के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।